PART-2.3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. Definition of Gutt. 2. Types of past. 2. Types of instruments. (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. गत्त की परिभाषा । 2. गत के प्रकार। 2. वाद्य के प्रकार।
PART -2.3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. गत्त की परिभाषा । 2. गत के प्रकार। 2. वाद्य के प्रकार। उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. गत किस वाद्य पर बजाई जाती है उत्तर- सितार, सरोद तथा वीणा पर। प्रश्न 2. गत किसे कहते हैं। उत्तर-किसी राग के स्वरों की ताल बंद रचना जो सितार सरोद तथा विन्नादी पर बजाई जाती है। गत कहलाती है। प्रश्न 3. गत कितने प्रकार की होती है। उत्तर-यह दो प्रकार की होती है। प्रश्न 4. गत के कौन-कौन से प्रकार है। उत्तर-मसीत खानी गत और रजा खानी गत। प्रश्न 5.मसीत खानी गत को किस लय में बजाया जाता है। उत्तर- विलंबित। प्रश्न 6. किस गत को विलंबित गत कहते हैं। उत्तर-मसीत खानी गत को। प्रश्न 7. मसीत खानी गत को गायन में किस के स्थान के बराबर समझा जाता है। उत्तर-बड़े ख्याल। प्रश्न 8. मसीत खानी गत का आविष्कार किसे माना जाता है। उत्तर- हजरत अमीर खुसरो के वंशज मसीत खां को। प्रश्न 9. मसीत खानी गत की प्रकृति कैसी होती है। उत्तर- गंभीर प्रकृति। प्रश्न 10.मसीत खानी गत मैं किस का अधिक प्रयोग होता है। उत्तर- मींड...