Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #सरगम गीत की परिभाषा | GEET | LAKSHAN GEET | SARGAM GEET

SANGEET GAYAN (PART-7.4) | #गीत, #लक्षण गीत, #सरगम गीत की परिभाषा | GEET | LAKSHAN GEET | SARGAM GEET

  👉 गीत, लक्षण गीत, सरगम गीत  की परिभाषा   👉 गीत जिस प्रकार ईश्वर की प्रार्थना या स्तुति संबंधी रचनाएं जिन्हें स्वर और ताल सहित गाया जाता है, को भजन कहते हैं उसी प्रकार काव्य की वे रचनाएं जो स्वर और ताल सहित गाई जाती है गीत कहलाती है। गीतों में भावों की प्रधानता होती है। इनमें मुख्य रूप से हर्ष, उल्लास और करुणा की भावनाएं विद्यमान रहती है। गीत, सुगम संगीत के अंतर्गत आते हैं इसलिए इनके गायन में किसी प्रकार का बंधन नहीं होता।  गीत का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण के मन को प्रसन्न करना होता है। 👉 लक्षण गीत वह गीत जो किसी विशेष राग में गाया जाए तथा जिसके शब्दों से उस राग का पूरा परिचय मिले लक्षण गीत कहलाता है। लक्षण गीत के द्वारा हमें मुख्य रूप से राग में लगने वाले शुद्ध या कोमल स्वरों, थाट, वादी संवादी तथा गायन समय का पता लगता है।   👉 सरगम गीत किसी राग के स्वरों की वह रचना जो ताल सहित गाई जाती है सरगम गीत कहलाती है। सरगम गीत में शब्दों का प्रयोग नहीं होता इसके द्वारा राग में लगने वाले स्वरों का तथा उसके स्वरूप का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। इसके गाने से राग के स्वरों क...