(Part - 8.2) #Objective Type Questions | #राग और #थाट में अंतर | #राग की #जातियां और #उपजातियां | #Indian Music Theory (संगीत गायन)
🎶(संगीत गायन)🎶 Indian Music Theory Objective Type Questions (Part - 8.2) Part - 8.1 (Objective Type Questions) PART -8.2 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. मानव जीवन में संगीत का महत्व। 2. राग की परिभाषा व नियम। 3. एक ताल का परिचय 4. रागों की जातियां व उपजातियां। 5. राग और थाट में अंतर। उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- 1. व्यक्ति अपनी भावनाओं को किसके द्वारा प्रकट करता है। * किसी ना किसी कला के द्वारा। 2. मानव के हृदय की सुख-दुख की अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम माध्यम क्या रहा है। * संगीत। 3. कौन से काल से संगीत मानव को अनंत शांति और आनंद प्रदान करता आ रहा है। * अनादि काल से। 4. किस से संबंध जोड़ने के लिए महात्माओं और महान संतों ने संगीत का सहारा लिया। * परम ब्रह्मा से। 5. संगीत से किस की पीड़ा को हरने में अद्भुत प्रभाव दिखाया है। * ह्रदय की पीड़ा। 6. संगीत का कौन सा परिचय हमें पग-पग पर मिलता है। * अपार शक्ति का। 7. संगीत की प्रेरणा भरी धुनों से सैनिक...