PART -2.5 1. Categories related to Harmonium tanpura and tabla. 2. Description of tabla parts. 3. Introduction to three rhythms. 4. National anthem script. (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. हारमोनियम तानपुरा और तबला से संबंधित श्रेणियां। 2. तबले के अंगो का वर्णन। 3. तीन ताल का परिचय। 4. राष्ट्रीय गान की स्वरलिपि।
PART -2.5 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. हारमोनियम तानपुरा और तबला से संबंधित श्रेणियां। 2. तबले के अंगो का वर्णन। 3. तीन ताल का परिचय। 4. राष्ट्रीय गान की स्वरलिपि। उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. जिन वाद्यों फूंक द्वारा ध्वनि उत्पन्न होती है क्या कहलाते हैं। उत्तर- सुषिर वाद्य। प्रश्न 2.सुषिर वाद्य के उदाहरण दें। उत्तर- हारमोनियम, शहनाई, बांसुरी, माउथ ऑर्गन इत्यादि प्रश्न 3.तत वाद्य कौन से होते हैं। उत्तर- जिन वाद्यों में तारे लगी होती है प्रश्न 4.तत वाद्य के उदाहरण दें। उत्तर- सितार, गिटार, वीणा, एक तारा, वायलिन इत्यादि। प्रश्न 5. अवनद्य वाद्य कौन से होते हैं। उत्तर- जिन वाद्य मैं चमड़ा मढ़ा होता है। प्रश्न 6.अवनद्य वाद्य के उदाहरण दें। उत्तर- तबला, ढोलक, मृदंग आदि। प्रश्न 7.घन वाद्य किसे कहते हैं उत्तर- जिनमें चोट मारने पर आवाज आए या स्वर उत्पन्न हो। प्रश्न 8.घन वाद्य के उदाहरण दें। उत्तर- मंजीरा, झांझ, करताल तथा जल तरंग इत्यादि। प्रश्न 9.गायन वादन और नृत्य में ताल देने के लिए आजकल मुख्यता किस का प्रयो...