👉थाट किसे कहते हैं?
👉राग किसे कहते हैं ?
👉थाट और राग में क्या अंतर है?
थाट की परिभाषा-:
थाट का अर्थ है ढांचा। जिस प्रकार झोपड़ी बनाने के लिए पहले ढांचा तैयार किया जाता है उसी प्रकार वाद्य के दंड पर पर्दे बांधकर उन्हें सरकाकर, राग के लिए जो स्वरूप बनाया जाता है उसे थाट कहते हैं। थाट शब्द का उपयोग तंत्री वाद्यों के लिए है
एक सप्तक में शुद्ध, कोमल और तीव्र कुल मिलाकर 12 स्वर होते हैं। सप्तक के इन स्वरों से थाटों का निर्माण होता है। 'थाट स्वरों का वह समूह है जिससे राग की उत्पत्ति होती है।'
संगीत के प्राचीन ग्रंथों (मध्यकाल में)में थाट को मेल भी कहते हैं। आजकल थाट शब्द ही प्रचलित है। इसी मेल के पर्यायवाची रूप में उत्तर भारत में संस्थान शब्द था। अतः मेल, थाट, संस्थान यह एक ही है। थाट का अर्थ है ऐसी जगह जहां राग एकत्रित होकर वर्गीकृत होते हैं। उत्तर भारतीय संगीत में थाटों की संख्या समय-समय पर घटती बढ़ती रही। परंतु पंडित विष्णु नारायण भातखंडे जी ने ठाठ पद्धति को व्यवस्थित किया तथा 32 थाटों को गणित द्वारा प्रकाशित किया। 32 थाटों में से 10 थाट ही मुख्य माने।
इन्हीं 10 थाटों से अनेक राग उत्पन्न होते हैं। इसलिए थाट को 'जनक' यानी 'पिता'की उपाधि दी जाती है। एक थाट से लगभग 484 राग उत्पन्न हो सकते हैं। राग थाट पर पूरी तरह से आश्रित होता है। थाट की पहचान के लिए उससे उत्पन्न होने वाले किसी प्रमुख राग का ही नाम उसे दे दिया जाता है जैसे भैरव थाट से उत्पन्न होने वाले उसके प्रसिद्ध राग का नाम भैरव ही होता है।
यह 10 थाट तथा उनके स्वर निम्नलिखित है-:
1. बिलावल (सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग म प ध नि।
2. कल्याण थाट (म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग म॑ प ध नि।
3. खमाज थाट (नि॒ कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग म प ध नि॒।
4. काफी थाट (ग॒,नि॒ कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग॒ म प ध नि॒।
5. आसावरी थाट (ग॒,ध॒,नि॒ स्वर कोमल शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग॒ म प ध॒ नि॒।
6. भैरवी थाट (रे॒, ग॒, ध॒,नि कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग॒ म प ध॒ नि॒।
7. भैरव थाट (रे॒, ध॒ कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग म प ध॒ नि।
8. मारवा थाट (रे॒ कोमल, म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग म॑ प ध नि।
9. पूर्वी थाट (रे॒,ध॒ कोमल स्वर, म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग म॑ प ध॒ नि।
10. तोड़ी थाट (रे॒,ग॒,ध॒ कोमल,म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग॒ म॑ प ध॒ नि।
👉राग की परिभाषा-:
भारतीय संगीत 'राग' पर आधारित है। राग प्रधान होने के कारण ही भारतीय संगीत को 'रागदारी' संगीत भी कहा जाता है। राग अपने निश्चित समय पर गाया जाता है जिसका एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। ऋतुओं में गाय जाने वाले बसंत, बाहर और मल्हार रागों के स्वर ह्रदय पटल (सतह) पर एक अनूठा प्रभाव छोड़ जाते हैं। रागों में ह्रदय को रंजीत करने की जो अपूर्व शक्ति निहित है उसी से हम इसे भारतीय संगीत का प्राण कहते हैं। राग हमारे संगीत की आत्मा है।अर्थात ऐसी ध्वनि जो स्वर और वर्ण से विभूषित हो तथा मनुष्य के चित का रंजन कर सके उसे राग कहते हैं
👉थाट और राग में अंतर -:
1👉 थाट कभी गाया या बजाया नहीं जाता जबकि रागों को गाया और बजाया जाता है।
2👉 राग की उत्पत्ति किसी ना किसी थाट से होती है। जबकि थाट के स्वरों में राग उत्पन्न करने की शक्ति होना आवश्यक है।
3👉 थाट में सात स्वरों का होना अनिवार्य है। जबकि रागों में कम से कम 5 स्वर और अधिक से अधिक 7 स्वर उपयोग किए जा सकते हैं।
4👉 प्रत्येक राग और थाट की रचना सप्तक के शुद्ध तथा विकृत 12 स्वरों में से स्वर चुनकर की जाती है
5👉 थाट के यह सात स्वर क्रमानुसार होते हैं। जैसे सा रे ग म प ध नि। जबकि राग में स्वरों का क्रम में होना आवश्यक नहीं कभी-कभी रागों में स्वरों का वक्र रूप भी प्रयोग होता है।
6👉 थाट में केवल आरोह का प्रयोग किया जाता है जबकि राग में आरोह और अवरोह का प्रयोग किया जाता है।
7👉 राग में एक स्वर के दो रूप साथ साथ प्रयोग नहीं होते जबकि ठाट को गाया नहीं जाता।
8.👉 राग में मध्यम स्वर तथा पंचम स्वर एक साथ वर्जित नहीं होने चाहिए।
9.👉 राग में वादी और संवादी स्वर होने चाहिए इन स्वरों पर राग गाते बजाते समय अधिक बल दिया जाता है।
10.👉 किसी भी राग में षड्ज अर्थात सा स्वर वर्जित नहीं हो सकता क्योंकि आधुनिक संगीत से सा स्वर ही आधार स्वर माना गया है।
watch video from below
------------------------------------
ENGLISH TRANSLATION
------------------------------------
What is Thaat?
Who is A Raga?
What is the difference between Thaat and Raga?
Definition of Thaat-:
That means structure. Just as the structure is prepared for the construction of a hut, the curtain is drawn on the punishment of the instrument, and the form that is made for the raga is moved and it is called that. The term tat is used for stringed instruments.
An octave consists of 12 vowels in total, pure, gentle and intense. Thaats are formed by these vowels of the octave. That is the group of vowels from which a raga originates.
In ancient texts (in medieval times) of music, Thaat is also known as Mel. Nowadays the word that is prevalent. The synonym of this match was the word institution in North India. Therefore, it is the same as Mel, That, Institute. That means a place where ragas are collected and classified. The number of thaats in North Indian music kept on increasing from time to time. But Pandit Vishnu Narayan Bhatkhande arranged the chic method and published 32 Thaats through Mathematics. Out of the 32 Thaats, 10 Thaats are considered the main.
Many ragas are produced from these 10 thaats. That is why the title is given as 'Janak' i.e. 'Father'. About 484 ragas can be generated from one Thaat. The raga is completely dependent on the Thaat. To identify that Thaat, the name of any major raga originating from it is given to him, just as his famous raga originating from Bhairav Thaat is named Bhairava.
This 10 Thats and Their Vowels Following is
1. बिलावल (सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग म प ध नि।
2. कल्याण थाट (म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग म॑ प ध नि।
3. खमाज थाट (नि॒ कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग म प ध नि॒।
4. काफी थाट (ग॒,नि॒ कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग॒ म प ध नि॒।
5. आसावरी थाट (ग॒,ध॒,नि॒ स्वर कोमल शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे ग॒ म प ध॒ नि॒।
6. भैरवी थाट (रे॒, ग॒, ध॒,नि कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग॒ म प ध॒ नि॒।
7. भैरव थाट (रे॒, ध॒ कोमल स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग म प ध॒ नि।
8. मारवा थाट (रे॒ कोमल, म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग म॑ प ध नि।
9. पूर्वी थाट (रे॒,ध॒ कोमल स्वर, म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग म॑ प ध॒ नि।
10. तोड़ी थाट (रे॒,ग॒,ध॒ कोमल,म॑ तीव्र स्वर शेष सभी स्वर शुद्ध होंगे) सा रे॒ ग॒ म॑ प ध॒ नि।
1. Bilawal (All the vowels will be pure).
2. Kalyan Thaat (Ma swar is tivra (म॑ तीव्र) and left All the other vowels will be pure).
3. Khamaz Thaat (Ni Swara is soft vowels(नि॒ कोमल स्वर) remaining will be pure).
4. Kafi Thaat (ग॒,नि॒ कोमल स्वर)
The Ga, Ni sound is soft, all the remaining vowels will be pure).
5. Asavari Thaat (ग॒,ध॒,नि॒ स्वर कोमल) Ga, Dha, Ni vowels are soft, all will be pure).
6. Bhairavi Thaat (all the vowels will be pure, Re, Ga, dha, ni vowel is soft).
7. Bhairav Thaat (Re, Dha swar is soft vowel and all the remaining vowels will be pure).
8. Marwa That ( Re swar is soft and Ma swar is tiwra vowel and all the other vowels will be pure).
9. Eastern Thaat (Re, Dha swar is soft vowel and Ma swar is Tiwra, intense vowel in all remaining vowels will be pure).
10. Todi That (all the vowels will be pure in the tone but Re, Ga, Dha is soft swar used and Ma is tiwra).
Definition of 👉Raag:
Indian music is based on 'raga'. Indian music is also called 'Ragdari' music due to its predominance of raga. The raga is sung at its fixed time which has a psychological effect. In the seasons, the vocals of the spring, outside and malhar ragas leave a unique impact on the heart plane (surface). The unique power of making the heart rejoice in the ragas. That is why we call it the soul of Indian music. Raga is the soul of our music.
That is, a sound which is decorated with voice and color and can color the mind of a human being is called raga.
Difference between Thaat and Raga:
1👉 That is never sung or played while ragas are sung and played.
2: Raga has its origin in some or the other way. While the vowels of the Thaat are required to have the power to produce a raga.
3. It is compulsory to have seven vowels in 3👉that. Whereas at least 5 vowels and maximum 7 vowels can be used in ragas.
4. Each Raga and Thaat is composed by choosing the vowels from the pure and distorted 12 vowels of the octave.These seven vowels of 5
5.👉 Thaat are in chronological order. Like Sa Pingh. While the raga does not have to be in the order of the vowels, sometimes the curve form of the vowels is also used in the ragas.
6👉Thaat, only mounts are used whereas in raga, mounts and descents are used.
7👉 The two forms of a vowel are not used together in a raga, while the tat is not sung.
8.👉 In the raga, the middle vowel and the fifth vowel should not be forbidden together.
9.👉 A raga should have a vocal and conversational tone, these vocals are emphasized more and more while playing the raga .
10. In any raga, a conspiracy meaning that a vowel cannot be forbidden, because in modern music, a vowel is considered to be the base vowel.
Comments
Soni Music Only 4 U