Skip to main content

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

 

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.


1. थाट की परिभाषा व इसके प्रकार।
2. 10 थाटों के स्वर  पर अलंकार।
3. राग की परिभाषा व नियम।
4. ताल दादरा का परिचय।
5. राग यमन का शास्त्रीय परिचय


उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-



प्रश्न 1. एक सप्तक में कितने स्वर होते हैं।
उत्तर-12 स्वर होते हैं।


प्रश्न 2. थाट स्वरों का वह समूह है इससे किस की उत्पत्ति होती है।
उत्तर-रागों की


प्रश्न 3.संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं
उत्तर- मेल।


प्रश्न 4.आजकल मेल के स्थान पर क्या शब्द प्रचलित है।
उत्तर- थाट।


प्रश्न 5. थाट के स्वरों में क्या उत्पन्न करने की शक्ति होनी चाहिए।
उत्तर- राग।


प्रश्न 6. एक थॉट में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर अनिवार्य है।
उत्तर- सात स्वर अनिवार्य है।


प्रश्न 7. कितने स्वरों में से सात स्वरों को चुनकर थाट बनता है।
उत्तर- 12 स्वरों में से।


प्रश्न 8.थाट के सात स्वर किस अनुसार लगते हैं।
उत्तर- क्रमानुसार।


प्रश्न 9. थाट में आरोह अवरोह में से किसका प्रयोग किया जाता है।

उत्तर- केवल आरोह का।


प्रश्न 10. आरोह क्रम से किस की पहचान होती है
उत्तर- थाट की।


प्रश्न 11. सा रे॒ ग॒ म प ध॒ नि॒ सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- भैरवी थाट के।


प्रश्न 12.सा रे॒ ग म प ध॒ नि सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- भैरव।


प्रश्न 13.सा रे ग॒ म प ध नि॒ सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर-  काफी।


प्रश्न 14.सा रे ग॒ म प ध॒ नि॒ सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- आसावरी।


प्रश्न 15.सा रे॒ ग॒ म॑ प ध॒ नि सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- तोड़ी।


प्रश्न 16.सा रे॒ ग म॑ प ध॒ नि सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- पूर्वी।


प्रश्न 17.सा रे॒ ग म॑ प ध नि सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- मारवा।


प्रश्न 18.सा रे ग म॑ प ध नि सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- कल्याण।


प्रश्न 19. सा रे ग म प ध नि सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- बिलावल।


प्रश्न 20.  सा रे ग म प ध नि॒ सां यह किस थाट के स्वर है।
उत्तर- खमाज।


प्रश्न 21. उत्तर भारतीय संगीत में कुल कितने थाट है।
उत्तर- कुल 10 थाट है।


प्रश्न 22. उत्तर भारतीय संगीत स्वरलिपि पद्धति किसके द्वारा रचित है।
उत्तर- श्री विष्णु नारायण भातखंडे जी द्वारा।


प्रश्न 23.दक्षिणी भारतीय संगीत स्वरलिपि पद्धति किसके द्वारा रचित है।
उत्तर-विष्णु दिगंबर पलुस्कर जी द्वारा।


प्रश्न 24. थाट में किस का होना जरूरी नहीं होता।
उत्तर- रंजकता का।


प्रश्न 25 थाट के राग का क्या कहते हैं।
उत्तर- जनक, पिता या जन्मदाता।


प्रश्न 26 किसी थाट के नाम से ही बनने वाले राग को क्या कहते हैं।
उत्तर- आश्रित राग।


प्रश्न 27. बिलावल थाट से उत्पन्न होने वाला आश्रित राग कौन सा है।
उत्तर- राग बिलावल।


प्रश्न 28. कल्याण थाट से उत्पन्न होने वाला आश्रित राग कौन सा है।
उत्तर- राग कल्याण।


प्रश्न 29. किस थाट में सभी स्वर शुद्ध होते हैं।
उत्तर- बिलावल में।


प्रश्न 30. जिस थाट में सभी कोमल स्वर और शेष शुद्ध स्वर हो कौन सा थाट कहलाएगा।

उत्तर- भैरवी, क्योंकि इसमें चारों स्वर कोमल होते हैं और शेष शुद्ध स्वर।


प्रश्न 31. थाट को कभी गाया या बजाया नहीं जाता।
उत्तर- सही है केवल राग को गाया बजाया जाता है।


प्रश्न 32. भारतीय संगीत किस पर आधारित है।
उत्तर- राग पर।


प्रश्न 33. प्रत्येक राग किस समय गाया जाता है।
उत्तर- निश्चित समय में।


प्रश्न 34. राग को निश्चित समय पर गाने से कैसा प्रभाव पड़ता है।
उत्तर- मनोवैज्ञानिक।


प्रश्न 35. हृदय को रंजीत करने की शक्ति किसमें निहित है।
उत्तर- रागों में।


प्रश्न 36. राग को भारतीय संगीत का क्या क्या कहते हैं।
उत्तर-  प्राण और आत्मा।


प्रश्न 37. प्रत्येक राग की रचना सप्तक के किन 12 स्वरों में से चुनकर की जाती है।
उत्तर- शुद्ध तथा विकृत।


प्रश्न 38. शुद्ध स्वर कितने होते हैं।
उत्तर- 7 ( सा रे ग म प ध नि )


प्रश्न 39. विकृत स्वर कितने होते हैं।
उत्तर- 5 ( रे॒ ग म॑ ध॒ नि॒ )


प्रश्न 40. अचल स्वर कितने होते हैं।
उत्तर- दो स्वर अचल होते हैं ( सा और प)।


प्रश्न 41. प्रत्येक राग का अपना क्या होता है।
उत्तर-  स्वरूप।


प्रश्न 42. प्रत्येक राग में किस का होना अनिवार्य है
उत्तर- आरोह अवरोह और पकड़।


प्रश्न 43. राग सीखने से पहले क्या सीखना आवश्यक है
उत्तर- आरोह अवरोह और पकड़।


प्रश्न 44.संगीत सीखने से पहले क्या सीखना आवश्यक है।
उत्तर- अलंकार।


प्रश्न 45.प्रत्येक राग में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर होते हैं।
उत्तर- कम से कम 5 स्वर और अधिक से अधिक सात स्वर।


प्रश्न 46. राग में एक ही स्वर के कौन से रूप एक साथ नहीं आ सकते।
उत्तर- शुद्ध और विकृत।


प्रश्न 47. किसी राग में निश्चित स्वरों के अलावा अन्य स्वर का प्रयोग करने से राग का क्या बिगड़ जाता है।
उत्तर- स्वरूप।


प्रश्न 48. किसी राग में निश्चित स्वरों के अलावा यदि अन्य स्वर का प्रयोग किया जाता है वह कौन से स्वर होंगे
उत्तर- विवादी स्वर।


प्रश्न 49. छोटे-छोटे स्वर समूह जिससे राग की पहचान होती है।
उत्तर- पकड़ कहलाती है।


प्रश्न 50 ताल से गाने की क्या बढ़ती है।
उत्तर- शोभा।


प्रश्न 51.गायन वादन और नृत्य की क्रिया में जो समय लगता है उसकी गति को मापने के पैमाने को क्या कहते हैं।
उत्तर- ताल।


प्रश्न 52.ताल देने के लिए किन किन वादियों का प्रयोग करते हैं।
उत्तर- तबला, ढोलक, मृदंग आदि।


प्रश्न 53.ताल में लगने वाले समय के एक भाग को क्या कहते हैं।
उत्तर- मात्रा।


प्रश्न 54. कहरवा ताल में कितनी मात्राएं होती है।
उत्तर- कुल 8 मात्राएं होती है।


प्रश्न 55. प्रत्येक ताल को किस में बांटा जाता है।
उत्तर- विभाग में।


प्रश्न 56. कहरवा ताल में कितने विभाग है।
उत्तर- दो विभाग है।


प्रश्न 57.कहरवा ताल में 1 विभाग में कितनी मात्राएं हैं।
उत्तर- 4 मात्राएं हैं।


प्रश्न 58. ताल की पहली मात्रा पर कौन सा चिन्ह आता है।
उत्तर- सम का चिन्ह।


प्रश्न 59. सम का चिन्ह किस प्रकार लिखा जाता है।
उत्तर- कांटा लगा कर (X)


प्रश्न 60. किसी भी ताल में किसी भी मात्रा के ऊपर यदि 2,3,4 आदि चिन्ह लगा हो उस पर क्या बजाया जाता है।

उत्तर- ताली जिसे भरी भी कहते हैं।


प्रश्न 61. यदि किसी ताल में 0 यानी शून्य दिखाया जाए उसे क्या कहते हैं।
उत्तर- खाली।


प्रश्न 62. किसी भी ताल में खाली को हवा में किसके द्वारा दिखाया जाता है
उत्तर- हाथ के द्वारा।


प्रश्न 63.किसी तार की पहली मात्रा से अंतिम मात्रा तक के चक्कर को क्या कहते हैं।
उत्तर- आवर्तन।


प्रश्न 64. ताल दादरा में कितनी मात्राएं होती है।
उत्तर- ताल दादरा में 6 मात्राएं होती हैं।


प्रश्न 65. ताल दादरा में कितने विभाग होते हैं।
उत्तर- दादरा में 2 विभाग होते हैं।


प्रश्न 66. ताल दादरा में कितनी कितनी मात्राओं के विभाग होते हैं।
उत्तर- ताल दादरा में 3-3 मात्राओं के दो विभाग होते हैं।


प्रश्न 67. ताल दादरा के बोल कौन कौन से हैं।
उत्तर- धा धिं ना l धा तिं ना


प्रश्न 68. ताल दादरा में खाली का चिन्ह कौन सी मात्रा पर दिखाया जाता है।
उत्तर- चौथी मात्रा पर।


प्रश्न 69. दादरा ताल अधिकतर किसके साथ बजाई जाती है।
उत्तर- गजल, भजन और गीत आदि के साथ।


प्रश्न 70 राग यमन का थाट कौन सा है।
उत्तर- कल्याण।


प्रश्न 71. राग यमन की जाति क्या है।
उत्तर- संपूर्ण संपूर्ण।


प्रश्न 72. राग यमन के स्वर कौन से हैं।
उत्तर- म॑ तीव्र शेष सभी शुद्ध स्वर।


प्रश्न 73. राग यमन का वादी और संवादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- ग और नि।


प्रश्न 74. राग यमन का गायन समय कौन सा है।
उत्तर- रात्रि का प्रथम प्रहर।


प्रश्न 75. राग यमन में कितने स्वरों का प्रयोग होता है।
उत्तर- सातों स्वरों का।


प्रश्न 76. राग यमन किस प्रकृति का है।
उत्तर-गंभीर।


प्रश्न 77.राग यमन में सुंदरता बढ़ाने के लिए कौन सा स्वर नहीं लगता।
उत्तर- प स्वर।


प्रश्न 78. राग यमन में सुंदरता बढ़ाने के लिए प स्वर कहां नहीं लगाते।
उत्तर- आरोह में।


प्रश्न 79. राग यमन का आरोह के स्वर क्या है
ऊ सा रे ग म॑ प ध नि सां अथवा नि़ रे ग, म॑ ध नि साां

प्र 80.  राग यमन का अवरोह के स्वर क्या है
ऊ सां नि, ध प म॑ ग, रे सा


प्र 81. राग यमन का पकड़ के स्वर बताएं
ऊ पम॑गरे, ऩि रे सा


प्र 82. राग यमन का छोटा ख्याल कौन सी ताल में गाया जा बजाया जाता है
ऊ तीन ताल में






Music Teacher

Sunil Kumar Soni



Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about  basic theory of Indian music.

You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.

YOUTUBE CHANNEL LINK :
(For Indian music education)

👉Soni Music Only 4 U

https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ

OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET

https://youtube.com/channel/UCsDtRq6DLL_7Ln6Kda6_h5A

..........,......................................
Blogspot site link :

https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738
(sonimusiconly4u.blogspot.com)

👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1





Name-  Aaryanshi
Class - 7th
Sarvepalli Radhakrishnan lab School






Comments

Popular posts from this blog

संगीत गायन संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम के अनुसार

  संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर) 1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार 2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा 3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय 4 अलंकार की परिभाषा 5. कहरवा  ताल 6. स्वर की परिभाषा व प्रकार 7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं ऊ सप्तक प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं ऊ 12 प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं ऊ ऊंचे होते हैं प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है ऊ कंपन प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है ऊ आंदोलन प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है ऊ मध्य सप्तक प्र10 क्या मध्य सप्तक में...

Sangeet Gayan | Part- 6.7 | #स्थाई और #अंतरा की परिभाषा | Definition of sthai and antra in music | indian music theory

  👉  स्थाई और अंतरा की परिभाषा प्रत्येक गीत, भजन या लोकगीत आदि के 2 भाग होते हैं इन्हीं दो भागों को स्थाई और अंतरा कहते हैं 👉स्थाई गीत के पहले भाग को स्थाई कहते हैं। इस भाग को बार-बार गाया जाता है। स्थाई मुख्य रूप से मंद्र और मध्य सप्तक के स्वरों में गाई जाती है। 👉 अंतरा गीत के दूसरे भाग को अंतरा कहते हैं। किसी गीत के अंतरे एक से अधिक भी हो सकते हैं। यह अधिकतर मध्य और तार सप्तक के स्वरों में गाया जाता है प्रत्येक अंतरे के समाप्त होने पर गायक स्थाई की पंक्तियां गाकर अगला अंतरा गाता है। ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ ENGLISH TRANSLATE ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ 8.👉 Definition of Sthai and Antra Each song, bhajan or folk song etc. has 2 parts, these two parts are called permanent and antara (Sthai and Antra). Sthai The first part of the song is called Sthai. This part is sung again and again. Permanent is sung mainly...