LEARN JHAP TAAL (INDIAN MUSIC THEORY) झप ताल कैसे सीखें एक गुण, दो गुण झप ताल JHAP TAAL संगीत में किसी भी ताल को लिखने के लिए सबसे पहले उसकी मात्राओं, विभाग, बोल और चिन्ह का पता होना आवश्यक है तथा फिर उसको क्रम अनुसार कैसे लिखना है उसका ज्ञान होना जरुरी है | आज हम झप ताल के बारें में क्रम अनुसार जानेंगे कि किस प्रकार इसको लिखा और याद किया जा सकता है | किसी भी ताल को जब लिखना शुरू करते है तो सबसे पहले मात्राओं को लिखा जाता है | 1. मात्राएं : झप ताल में कुल 10 मात्राओं का प्रयोग किया जाता है | मात्राएं : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 किसी भी ताल की मात्रायें लिखने के बाद उसको विभागों में बांटा है | 2 . विभाग : झप ताल में कुल 2-3-2-3 मात्राओं के चार विभागों का प्रयोग किया जाता है यानि कि प्रत्येक दूसरी मात्रा के बाद एक लाइन, पा...
Helo Dear Friends In this blog you can learn about Indian music theory by descriptive type and objectives type basic questions.