Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SWAR (TONE)

SANGEET GAYAN (PART 6.1) LEARN INDIAN MUSIC THEORY, DEFINATION OF MUSIC AND PARTS,SWAR (TONE), PARTS OF SWAR

  🎶(संगीत गायन)🎶   1👉      संगीत की परिभाषा व अंग।   2👉      स्वर की परिभाषा और स्वर के  प्रकार।   ALL READER THIS PAGE CAN READ IN HINDI AND ENGLISH BOTH LANGUAGE BELOW     1👉संगीत की परिभाषा व अंग।     वैसे तो कलाएं अनेक हैं लेकिन काव्य कला, मूर्तिकला, वास्तु कला, चित्रकला और संगीत कला यह पांच ललित कलाएं हैं। इन सभी कलाओं में संगीत को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।   संगीत ऐसी कला है जिसका आनंद मनुष्य सुनने मात्र से प्राप्त कर लेता है। इसकी मधुर ध्वनि युवा, वृद्ध और बच्चों, सभी को अपनी और आकर्षित करती है, हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण करती है।               मानव अपने मन के भावों को प्रकट करने के लिए हमेशा किसी ना किसी कला का प्रयोग,सहारा लेता आया है। चित्रकार अपने भाव रंगो और रेखाओं के माध्यम से, कवि शब्दों के द्वारा और संगीतकार स्वर और लय के द्वारा इन्हें प्रकट करता है।          संगीत में गायन, वादन और नृत्य अर्थात गाना, बजाना और नाचना तीनों कल...