Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. गीत

PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत की परिभाषा , राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय, वादी और संवादी स्वर की परिभाषा

  PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1.  गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत की परिभाषा। 2. राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय। 3. वादी और संवादी स्वर की परिभाषा। उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1.ईश्वर की प्रार्थना या स्तुति संबंधी रचनाएं जिन्हें स्वर और ताल सहित गाया जाता है क्या कहलाता है। उत्तर- भजन  प्रश्न 2. काव्य कि वे रचनाएं जो स्वर और ताल सहित गाई जाती है क्या कहलाती है। उत्तर-गीत। प्रश्न 3. गीतों में किस की प्रधानता होती है। उत्तर- भावों की। प्रश्न 4.गीत में मुख्य रूप से कौन सी भावनाएं विद्यमान रहती है। उत्तर- हर्ष, उल्लास और करुणा। प्रश्न 5.किस गायन में किसी प्रकार का बंधन नहीं होता। उत्तर- गीत में। प्रश्न 6.गीत का मुख्य उद्देश्य किस के मन को प्रसन्न करना होता है। उत्तर- जनसाधारण का। प्रश्न 7.वह गीत जो किसी विशेष राग में गाया जाए तथा जिसके शब्दों से उस राग का पूरा परिचय मिले। उत्तर- लक्षण गीत कहलाता है। प्रश्न 8.लक्षण गीत द्वारा हमें मुख्य रूप से राग में लगने वाले किस का पता लगता है। उत्तर- शुद्ध या...