PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत की परिभाषा , राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय, वादी और संवादी स्वर की परिभाषा
PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.
1. गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत की परिभाषा।
2. राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय।
3. वादी और संवादी स्वर की परिभाषा।
उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-
प्रश्न 1.ईश्वर की प्रार्थना या स्तुति संबंधी रचनाएं जिन्हें स्वर और ताल सहित गाया जाता है क्या कहलाता है।
उत्तर- भजन

प्रश्न 2. काव्य कि वे रचनाएं जो स्वर और ताल सहित गाई जाती है क्या कहलाती है।
उत्तर-गीत।
प्रश्न 3. गीतों में किस की प्रधानता होती है।
उत्तर- भावों की।
प्रश्न 4.गीत में मुख्य रूप से कौन सी भावनाएं विद्यमान रहती है।
उत्तर- हर्ष, उल्लास और करुणा।
प्रश्न 5.किस गायन में किसी प्रकार का बंधन नहीं होता।
उत्तर- गीत में।
प्रश्न 6.गीत का मुख्य उद्देश्य किस के मन को प्रसन्न करना होता है।
उत्तर- जनसाधारण का।
प्रश्न 7.वह गीत जो किसी विशेष राग में गाया जाए तथा जिसके शब्दों से उस राग का पूरा परिचय मिले।
उत्तर- लक्षण गीत कहलाता है।
प्रश्न 8.लक्षण गीत द्वारा हमें मुख्य रूप से राग में लगने वाले किस का पता लगता है।
उत्तर- शुद्ध या कोमल स्वरों, थाट, वादी संवादी, तथा गायन समय का।
प्रश्न 9.किसी राग के स्वरों की वह रचना जो ताल सहित गाई जाती है।
उत्तर- सरगम गीत कहलाती है।
प्रश्न 10. सरगम गीत में किसका प्रयोग नहीं होता।
उत्तर- शब्दों का।
प्रश्न 11.सरगम गीत के द्वारा राग में लगने वाले किस का ज्ञान प्राप्त होता है।
उत्तर- स्वरों तथा उसके स्वरूप का।
प्रश्न 12.सरगम गीत गाने से किस का अभ्यास हो जाता है।
उत्तर- राग के स्वरों का।
प्रश्न 13.सरगम गीत को और किस नाम से पुकारा जाता है।
उत्तर- स्वरमालिका।
प्रश्न 14. राग बिलावल का थाट कौन सा है।
उत्तर- बिलावल।
प्रश्न 15. राग बिलावल की जाति क्या है।
उत्तर- संपूर्ण संपूर्ण।
प्रश्न 16. राग बिलावल में वर्जित स्वर कौन से हैं।
उत्तर-कोई नहीं।
प्रश्न 17. राग बिलावल का वादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- ध धैवत।
प्रश्न 18. राग बिलावल का संवादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- ग गंधार ।
प्रश्न 19. राग बिलावल का गायन समय कौन सा है।
उत्तर- दिन का प्रथम प्रहर।
प्रश्न 20. राग बिलावल के आरोह के स्वर बताएं।
उत्तर- सा रे ग म प ध नि सां।
प्रश्न 21. राग बिलावल के अवरोह के स्वर बताएं।
उत्तर- सां नि ध प म ग रे सा।
प्रश्न 22. राग बिलावल के पकड़ के स्वर बताएं।
उत्तर-। ग प म ग म रे सा।
प्रश्न 23.जो स्वर राग में अन्य स्वरों की अपेक्षा अधिक लगता है क्या कहलाता है
उत्तर- वादी स्वर।
प्रश्न 24. राग में बार-बार कौन से स्वर का प्रयोग होता है
उत्तर- वादी स्वर।
प्रश्न 25 वादी स्वर से राग का क्या निश्चित होता है।
उत्तर। गायन समय।
प्रश्न 26 वादी स्वर को राग रूपी राज्य में किसकी उपमा दी गई है।
उत्तर- राजा की
प्रश्न 27.किसी राह में वादी स्वर से कम प्रयोग होने वाले स्वर को क्या कहते हैं।
उत्तर- संवादी स्वर।
प्रश्न 28. वादी और संवादी स्वर के आपस में कितने स्वरों की दूरी होती है।
उत्तर- 4 से 5 स्वरों की।
प्रश्न 29.राग रूपी राज्य में संवादी स्वर को किसकी उपमा दी गई है।
उत्तर- मंत्री की।
प्रश्न 30.यदि किसी राग का वादी स्वर 'सा' हो तो संवादी स्वर क्या होगा।
उत्तर- म या प स्वर।
प्रश्न 31. यदि किसी राग का वादी स्वर 'ध' हो तो संवादी स्वर क्या होगा।
उत्तर- ग या रे स्वर ।
प्रश्न 32.राग के वादी और संवादी स्वर से राग का क्या बनता है।
उत्तर- चलन या स्वरूप।
Music Teacher
Sunil Kumar Soni
Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about basic theory of Indian music.
You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.
YOUTUBE CHANNEL LINK :
(For Indian music education)
👉Soni Music Only 4 U
https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ
OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET
https://youtube.com/channel/UCsDtRq6DLL_7Ln6Kda6_h5A
..........,......................................
Blogspot site link :
https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738
(sonimusiconly4u.blogspot.com)
👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1
Name-AASHMIN
Class -7TH
Name-ARYANSHI
Class -7TH
Name- Sumedha
Class -7TH
Sarvepalli Radhakrishnan lab School




Comments