Skip to main content

PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत की परिभाषा , राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय, वादी और संवादी स्वर की परिभाषा

 


PART -3.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.


1.  गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत की परिभाषा।


2. राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय।


3. वादी और संवादी स्वर की परिभाषा।



उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-



प्रश्न 1.ईश्वर की प्रार्थना या स्तुति संबंधी रचनाएं जिन्हें स्वर और ताल सहित गाया जाता है क्या कहलाता है।
उत्तर- भजन

प्रश्न 2. काव्य कि वे रचनाएं जो स्वर और ताल सहित गाई जाती है क्या कहलाती है।
उत्तर-गीत।


प्रश्न 3. गीतों में किस की प्रधानता होती है।
उत्तर- भावों की।


प्रश्न 4.गीत में मुख्य रूप से कौन सी भावनाएं विद्यमान रहती है।
उत्तर- हर्ष, उल्लास और करुणा।


प्रश्न 5.किस गायन में किसी प्रकार का बंधन नहीं होता।
उत्तर- गीत में।


प्रश्न 6.गीत का मुख्य उद्देश्य किस के मन को प्रसन्न करना होता है।
उत्तर- जनसाधारण का।


प्रश्न 7.वह गीत जो किसी विशेष राग में गाया जाए तथा जिसके शब्दों से उस राग का पूरा परिचय मिले।
उत्तर- लक्षण गीत कहलाता है।


प्रश्न 8.लक्षण गीत द्वारा हमें मुख्य रूप से राग में लगने वाले किस का पता लगता है।


उत्तर- शुद्ध या कोमल स्वरों, थाट, वादी संवादी, तथा गायन समय का।


प्रश्न 9.किसी राग के स्वरों की वह रचना जो ताल सहित गाई जाती है।
उत्तर- सरगम गीत कहलाती है।


प्रश्न 10. सरगम गीत में किसका प्रयोग नहीं होता।
उत्तर- शब्दों का।


प्रश्न 11.सरगम गीत के द्वारा राग में लगने वाले किस का ज्ञान प्राप्त होता है।
उत्तर- स्वरों तथा उसके स्वरूप का।


प्रश्न 12.सरगम गीत गाने से किस का अभ्यास हो जाता है।
उत्तर- राग के स्वरों का।


प्रश्न 13.सरगम गीत को और किस नाम से पुकारा जाता है।
उत्तर- स्वरमालिका।


प्रश्न 14. राग बिलावल का थाट कौन सा है।
उत्तर- बिलावल।


प्रश्न 15. राग बिलावल की जाति क्या है।
उत्तर- संपूर्ण संपूर्ण।


प्रश्न 16. राग बिलावल में वर्जित स्वर कौन से हैं।
उत्तर-कोई नहीं।


प्रश्न 17. राग बिलावल का वादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- ध धैवत।


प्रश्न 18. राग बिलावल का संवादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- ग गंधार ।


प्रश्न 19. राग बिलावल का गायन समय कौन सा है।
उत्तर- दिन का प्रथम प्रहर।


प्रश्न 20. राग बिलावल के आरोह के स्वर बताएं।
उत्तर- सा रे ग म प ध नि सां।


प्रश्न 21. राग बिलावल के अवरोह के स्वर बताएं।
उत्तर-    सां नि ध प म ग रे सा।


प्रश्न 22. राग बिलावल के पकड़ के स्वर बताएं।
उत्तर-।  ग प म ग म रे सा।


प्रश्न 23.जो स्वर राग में अन्य स्वरों की अपेक्षा अधिक लगता है क्या कहलाता है
उत्तर- वादी स्वर।


प्रश्न 24. राग में बार-बार कौन से स्वर का प्रयोग होता है
उत्तर- वादी स्वर।


प्रश्न 25 वादी स्वर से राग का क्या निश्चित होता है।
उत्तर।  गायन समय।


प्रश्न 26 वादी स्वर को राग रूपी राज्य में किसकी उपमा दी गई है।
उत्तर- राजा की


प्रश्न 27.किसी राह में वादी स्वर से कम प्रयोग होने वाले स्वर को क्या कहते हैं।
उत्तर- संवादी स्वर।


प्रश्न 28. वादी और संवादी स्वर के आपस में कितने स्वरों की दूरी होती है।
उत्तर- 4 से 5 स्वरों की।


प्रश्न 29.राग रूपी राज्य में संवादी स्वर को किसकी उपमा दी गई है।
उत्तर- मंत्री की।


प्रश्न 30.यदि किसी राग का वादी स्वर 'सा' हो तो संवादी स्वर क्या होगा।
उत्तर- म या प स्वर।


प्रश्न 31. यदि किसी राग का वादी स्वर  'ध' हो तो संवादी स्वर क्या होगा।
उत्तर- ग या रे स्वर ।


प्रश्न 32.राग के वादी और संवादी स्वर से राग का क्या बनता है।
उत्तर- चलन या स्वरूप।




Music Teacher

Sunil Kumar Soni


Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about  basic theory of Indian music.



You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.



YOUTUBE CHANNEL LINK :
(For Indian music education)

👉Soni Music Only 4 U

https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ

OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET

https://youtube.com/channel/UCsDtRq6DLL_7Ln6Kda6_h5A

..........,......................................
Blogspot site link :

https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738
(sonimusiconly4u.blogspot.com)

👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1









                       Name-AASHMIN
                            Class -7TH






                     Name-ARYANSHI
                             Class -7TH












                       Name- Sumedha
                                Class -7TH


Sarvepalli Radhakrishnan lab School





Comments

Unknown said…
Great job I really happy with your work it's very important for our child and for me also

Popular posts from this blog

संगीत गायन संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम के अनुसार

  संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर) 1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार 2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा 3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय 4 अलंकार की परिभाषा 5. कहरवा  ताल 6. स्वर की परिभाषा व प्रकार 7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं ऊ सप्तक प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं ऊ 12 प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं ऊ ऊंचे होते हैं प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है ऊ कंपन प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है ऊ आंदोलन प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है ऊ मध्य सप्तक प्र10 क्या मध्य सप्तक में...

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

  PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS . 1. थाट की परिभाषा व इसके प्रकार। 2. 10 थाटों के स्वर  पर अलंकार। 3. राग की परिभाषा व नियम। 4. ताल दादरा का परिचय। 5. राग यमन का शास्त्रीय परिचय । उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. एक सप्तक में कितने स्वर होते हैं। उत्तर-12 स्वर होते हैं। प्रश्न 2. थाट स्वरों का वह समूह है इससे किस की उत्पत्ति होती है। उत्तर-रागों की प्रश्न 3.संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं उत्तर- मेल। प्रश्न 4.आजकल मेल के स्थान पर क्या शब्द प्रचलित है। उत्तर- थाट। प्रश्न 5. थाट के स्वरों में क्या उत्पन्न करने की शक्ति होनी चाहिए। उत्तर- राग। प्रश्न 6. एक थॉट में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर अनिवार्य है। उत्तर- सात स्वर अनिवार्य है। प्रश्न 7. कितने स्वरों में से सात स्वरों को चुनकर थाट बनता है। उत्तर- 12 स्वरों में से। प्रश्न 8.थाट के सात स्वर किस अनुसार लगते हैं। उत्तर- क्रमानुसार। प्रश्न 9. थाट में आरोह अवरोह में से किसका प्रयोग किया जाता है। उत्तर- केवल आरोह का। प्रश्...

संगीत गायन विषय का पाठ्यक्रम कक्षा छठी से आठवीं का मई से मार्च तक(हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और एससीईआरटी के अंतर्गत)

🎶भाग-1(संगीत गायन)🎶 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼   ALL READER THIS PAGE CAN READ IN HINDI AND ENGLISH BOTH LANGUAGE BELOW     1👉संगीत की परिभाषा व अंग।   2👉स्वर की परिभाषा और स्वर के प्रकार।   3👉सप्तक की परिभाषा और सप्तक के प्रकार।   4👉 आरोह, अवरोह और पकड़ की परिभाषा।   5👉 ताल, मात्रा, विभाग, सम, बोल, ताली, खाली, आवर्तन इत्यादि की परिभाषाएं   6.👉 अलंकार की परिभाषा   7.👉 शुद्ध स्वरों पर 1से 5 अलंकार   8.👉  स्थाई और अंतरा की परिभाषा   9.👉 राग भूपाली का शास्त्रीय    परिचय   10. 👉 राग भूपाली का स्थाई और  अंतरा, तानें सहित बंदिश ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ ENGLISH TRANSLATE 🎶 Part-1 (Music Vocal (Singing)   1 Definition and part of music. Definition of vowel and vowel Type. Definition of octave and octave  Types of. 4👉 mount, descent and grip definition. 5👉 Rhythm, volume, department, even, lyrics...