Skip to main content

PART -1.2 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. 1. सुगम संगीत की परिभाषा। 2. लय की परिभाषा। 3. राग की परिभाषा। 4. राग दुर्गा का शास्त्रीय परिचय।

 

PART -1.2  (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

1.  सुगम संगीत की परिभाषा।
2. लय की परिभाषा।
3. राग की परिभाषा।
4. राग दुर्गा का शास्त्रीय परिचय।

उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-

प्रश्न 1. सुगम का अर्थ क्या होता है?
उत्तर- सरल।

प्रश्न 2. जो संगीत शास्त्रीय नियमों में बंधा ना हो और सुनने में मधुर हो क्या कहलाता है।
उत्तर- सुगम संगीत।

प्रश्न 3 भारतीय संगीत को मुख्य रूप से किन वर्गों में रखा जा सकता है।
उत्तर- दो वर्गों में एक शास्त्रीय संगीत दूसरा सुगम संगीत।

प्रश्न 4. सुगम संगीत में किस की प्रधानता रहती है।
उत्तर- भावों की।

प्रश्न 5.स्वरों की वह रचना जो शब्द लय और ताल सहित गाए जाती है।
उत्तर- सुगम संगीत कहलाती है।

प्रश्न 6.सुगम संगीत को और किस संगीत के नाम से जाना जाता है।
उत्तर-भाव संगीत।

प्रश्न 7. सुगम संगीत के अंतर्गत क्या क्या आता है।
उत्तर-भजन, फिल्मी गीत,  गजल, लोकगीत आदि।

प्रश्न 8.सुगम संगीत के कार्यक्रम अधिकतर कहां सुने और देखे जाते हैं।
उत्तर- रेडियो और टीवी पर।

प्रश्न 9. हम प्राय: घड़ी की क्या-क्या सुनते हैं
उत्तर- टिक टिक।

प्रश्न 10. घड़ी की टिक टिक कौन सी चाल में लगातार रहती है।
उत्तर- एक ही चाल में।

प्रश्न 11.साधारण रूप में समय की समान गति को क्या कहते हैं।
उत्तर- लय

प्रश्न 12.गाने बजाने में जो समय लगता है उसकी समान गति को संगीत में क्या कहते हैं।
उत्तर- लय।

प्रश्न 13.संगीत में मुख्य रूप से कितने प्रकार की लय का प्रयोग होता है।
उत्तर- तीन प्रकार।

प्रश्न 14. लय के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं
उत्तर- विलंबित लय, मध्य लय, द्रुत लय।

प्रश्न 15. जब धीमी गति में गाया बजाया जाए तो उसे क्या कहते हैं जो कि मध्य लय से दुगनी धीमी होती है।
उत्तर- विलंबित लय।

प्रश्न 16.जब ना अधिक धीमी और ना अधिक तेज गति में गाया बजाया जाए तो उसे क्या कहते हैं।
उत्तर- मध्य लय।

प्रश्न 17. मध्य लय से दुगनी तेज लय को क्या कहते हैं
उत्तर- द्रुत लय।

प्रश्न 18. द्रुत का अर्थ क्या होता है।
उत्तर- तेज।

प्रश्न 19. भारतीय संगीत में किसका स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
उत्तर- राग का।

प्रश्न 20.किसके ऊपर हमारे संगीत रूपी भवन का निर्माण हुआ है।
उत्तर- राग पर।

प्रश्न 21.स्वरों तथा वर्णों की वह विशेष रचना जो कानों को अच्छी लगे तथा हृदय को आनंद प्रदान करें क्या कहलाता है
उत्तर- राग कहलाती है।

प्रश्न 22. राग पद्धति कहां पर अपना विशिष्ट स्थान रखती है।
उत्तर- पूरे विश्व संगीत में।

प्रश्न 23. रागों की कौन सी चीज सभी को अपनी और आकर्षित करते हैं
उत्तर- मधुरता और सौंदर्य।

प्रश्न 24. राग दुर्गा का थाट क्या है।
उत्तर- बिलावल।

प्रश्न 25 राग दुर्गा की जाति क्या है।
उत्तर- औढव औढव।

प्रश्न 26 राग दुर्गा में कौन से स्वर वर्जित है।
उत्तर- ग और नि।

प्रश्न 27. राग दुर्गा का वादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- म

प्रश्न 28. राग दुर्गा का संवादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- सा।

प्रश्न 29. राग दुर्गा का गायन समय कौन सा है।
उत्तर- रात्रि का द्वितीय प्रहर।

प्रश्न 30. राग दुर्गा का आरोह के स्वर बताएं
उत्तर- सा रे,  म प, ध सां।

प्रश्न 31. राग दुर्गा का अवरोह के स्वर बताएं
उत्तर- सां ध, मपध, मरे, सा।

प्रश्न 32. राग दुर्गा के पकड़ के स्वर बताएं
उत्तर- मपध, मरे, रे ध़ सा ।

------_----------------_-----------_------------_-----------


ENGLISH TRANSLATION


PART-1.2 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.


 1. Definition of intelligible music.

 2. Definition of rhythm.

 3. Definition of raga.

 4. Classical introduction of Raga Durga.


 The multiple choice question answers related to the above definitions are presented below.


 Question 1. What is the meaning of Sugam?

 Answer: Simple.


 Question 2. Music which is not bound by classical rules and is pleasant to listen to is called.

 Answer - Easy music.


 Question 3 In which categories can Indian music be mainly placed.

 Answer- Classical music in two classes and other accessible music.


 Question 4. Who has dominance in smooth music.

 Answer - expressions.


 Question 5. The composition of the vocals which are sung with the words rhythm and rhythm.

 Answer: It is called easy music.


 Question 6. Sugam Sangeet is known as Kis Sangeet.

 Answer music.


 Question 7. What is covered under Easy Music.

 Answer - Bhajans, film songs, ghazals, folk songs etc.


 Question 8. Where are the music programs mostly heard and watched.

 Answer- Radio and TV.


 Question 9. What we often hear about the clock

 Answer - Tick Tick.


 Question 10. In which speed is the clock ticking continuously?

 Answer- In a single move.


 Question 11. What is called the same speed of time in ordinary form.

 Answer: Rhythm


 Question 12. What is said in music to equal the speed of the time it takes to play a song.

 Answer - Rhythm.


 Question 13. What is the main type of rhythm used in music?

 Answer: Three types.


 Question 14. What are the three types of rhythm?

 Answer - Delayed rhythm, middle rhythm, rapid rhythm.


 Question 15. When sung in slow motion, what is it called, which is twice as slow as the middle rhythm.

 Answer - Delayed rhythm.


 Question 16. When sung in neither too slow nor too fast, what is it called?

 Answer - Middle rhythm.


 Question 17. What is called a fast rhythm twice the middle rhythm?

 Answer - Rapid rhythm.


 Question 18. What is the meaning of fast.

 Answer - Fast.


 Question 19. Whose place is very important in Indian music.

 Answer: The raga.


 Question 20: On top of which our music building has been constructed.

 Answer: On the raga.


 Question 21: What is called that special composition of sound and letter that pleases the ears and gives joy to the heart?

 Answer: It is called raga.


 Question 22. Where does the Raga method take its special place.

 Answer: In the whole world music.


 Question 23. Which of the ragas attracts everyone else

 Answer- Sweetness and beauty.


 Question 24. What is the Thaat of Raga Durga.

 Answer - Bilawal.


 Question 25 What is the caste of Raga Durga.

 Answer - Oudhav Oudhav.


 Question 26 Which vowels are forbidden in Raga Durga.

 Answer - C and N


 Question 27. Which is the melodious voice of Raga Durga.

 Answer:


 Question 28. Which is the conversational tone of Raga Durga.

 Answer - Sa


 Question 29. What is the singing time of Raga Durga.

 Answer - Second stroke of night.


 Question 30. Explain the sound of Raag Durga

 Answer - Sa Re, Mapp, Dh.


 Question 31. Tell the sound of raga Durga's descent

 Answer- Sandh, Mapadh, Murray, Sa.


 Question 32. Explain the sound of the hold of Raga Durga

 Answer - Mapadh, Murray, Ray.



Music Teacher

Sunil Kumar Soni


Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about  basic theory of Indian music.

You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.

YOUTUBE CHANNEL LINK :
(For Indian music education)

👉Soni Music Only 4 U

https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ

OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET

https://youtube.com/channel/UCsDtRq6DLL_7Ln6Kda6_h5A

..........,......................................
Blogspot site link :

https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738
(sonimusiconly4u.blogspot.com)

👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1






Comments

Popular posts from this blog

संगीत गायन संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम के अनुसार

  संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर) 1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार 2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा 3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय 4 अलंकार की परिभाषा 5. कहरवा  ताल 6. स्वर की परिभाषा व प्रकार 7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं ऊ सप्तक प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं ऊ 12 प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं ऊ ऊंचे होते हैं प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है ऊ कंपन प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है ऊ आंदोलन प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है ऊ मध्य सप्तक प्र10 क्या मध्य सप्तक में...

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

  PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS . 1. थाट की परिभाषा व इसके प्रकार। 2. 10 थाटों के स्वर  पर अलंकार। 3. राग की परिभाषा व नियम। 4. ताल दादरा का परिचय। 5. राग यमन का शास्त्रीय परिचय । उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. एक सप्तक में कितने स्वर होते हैं। उत्तर-12 स्वर होते हैं। प्रश्न 2. थाट स्वरों का वह समूह है इससे किस की उत्पत्ति होती है। उत्तर-रागों की प्रश्न 3.संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं उत्तर- मेल। प्रश्न 4.आजकल मेल के स्थान पर क्या शब्द प्रचलित है। उत्तर- थाट। प्रश्न 5. थाट के स्वरों में क्या उत्पन्न करने की शक्ति होनी चाहिए। उत्तर- राग। प्रश्न 6. एक थॉट में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर अनिवार्य है। उत्तर- सात स्वर अनिवार्य है। प्रश्न 7. कितने स्वरों में से सात स्वरों को चुनकर थाट बनता है। उत्तर- 12 स्वरों में से। प्रश्न 8.थाट के सात स्वर किस अनुसार लगते हैं। उत्तर- क्रमानुसार। प्रश्न 9. थाट में आरोह अवरोह में से किसका प्रयोग किया जाता है। उत्तर- केवल आरोह का। प्रश्...

Sangeet Gayan | Part- 6.7 | #स्थाई और #अंतरा की परिभाषा | Definition of sthai and antra in music | indian music theory

  👉  स्थाई और अंतरा की परिभाषा प्रत्येक गीत, भजन या लोकगीत आदि के 2 भाग होते हैं इन्हीं दो भागों को स्थाई और अंतरा कहते हैं 👉स्थाई गीत के पहले भाग को स्थाई कहते हैं। इस भाग को बार-बार गाया जाता है। स्थाई मुख्य रूप से मंद्र और मध्य सप्तक के स्वरों में गाई जाती है। 👉 अंतरा गीत के दूसरे भाग को अंतरा कहते हैं। किसी गीत के अंतरे एक से अधिक भी हो सकते हैं। यह अधिकतर मध्य और तार सप्तक के स्वरों में गाया जाता है प्रत्येक अंतरे के समाप्त होने पर गायक स्थाई की पंक्तियां गाकर अगला अंतरा गाता है। ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ ENGLISH TRANSLATE ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ 8.👉 Definition of Sthai and Antra Each song, bhajan or folk song etc. has 2 parts, these two parts are called permanent and antara (Sthai and Antra). Sthai The first part of the song is called Sthai. This part is sung again and again. Permanent is sung mainly...