Skip to main content

Sangeet Gayan (Part- 8.1) The place of music in human life, Definition of raga and rules of raga

 

Sangeet Gayan (Part- 8.1)


The place of music in human life, Definition of raga and rules of raga



1.👉मानव जीवन में संगीत का स्थान


2👉राग की परिभाषा और नियम






1.👉मानव जीवन में संगीत का स्थान


      मानव जीवन के कण-कण में संगीत समाया हुआ है। संगीत मानव हृदय की सुख-दुख और हर्षोल्लास की अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम माध्यम रहा है। व्यक्ति अपनी अनेक भावनाओं को कभी गाकर या कभी नाच कर संगीत द्वारा प्रकट करता आया है। जन्मोत्सव विवाह तथा तीज त्योहारों आदि सभी में संगीत की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। यही मधुरता उसके जीवन की नीरसता को समाप्त करके उसे सरस बनाती है।


 हमारा कोई भी पर्व अथवा उत्सव ऐसा नहीं है जिसे संगीत के मधुर स्वरों से ना सजाया जाता हो। होली के रंग भरे रसिया, तीज के मदमस्त झूलों के गीत तथा बसंत की मादक हवा में लहराते बसंती गीत सभी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन गीतों को सुनकर हर व्यक्ति मस्ती से झूमने लगता है।


 अनादि काल से संगीत मानव को अनंत शांति व आनंद प्रदान करता आ रहा है। महान संतों व महात्माओं ने भी परम ब्रह्मा से अपना संबंध संगीत द्वारा ही जोड़ा है। उनकी दिव्य वाणी से अलौकिक संगीत की जो धारा बही है,उसने करोड़ों मानवों को चिर शांति प्रदान की है दुखी ह्रदय को सांत्वना देने तथा व्यथित हृदय की पीड़ा करने में संगीत ने अपना अद्भुत प्रभाव दिखाया है। इसकी अपार शक्ति का परिचय हमें पग-पग पर मिलता है।


         एक ओ
र मां की ममता भरी मीठी लोरियां शिशु को वात्सल्य रस का आनंद देती है तो दूसरी और संगीत की प्रेरणा भरी धुनों  से सैनिकों में वीरता वह उत्साह का संचार होता है। संगीत मानव की पार्श्विक व हिंसक वृत्तियों को दूर करके उसमें दैवी गुणों का संचार करने की क्षमता भी रखता है मानव ही नहीं पशु पक्षी और हिंसक जीव तक सभी को संगीत अपनी और आकर्षित करता है और सर्प जैसे क्रूर जीव भी संगीत की धुन पर अपनी सारी क्रूरता वह हिंसकता का त्याग कर देते हैं।


    पेड़ पौधों के विकास में भी वैज्ञानिकों ने संगीत की ध्वनियों का आश्चर्यजनक प्रभाव देखा है। अनेक रोगों के उपचार के लिए भी संगीत का प्रयोग किया गया है यह सिद्ध हो चुका है कि संगीत में बीमारियों के उपचार की भी अद्भुत क्षमता विद्यमान है।


  यह शाश्वत सत्य है कि केवल संगीत ही एक ऐसी कला है जो किसी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का सबसे शक्तिशाली माध्यम है। सारे विश्व में विश्व बंधुत्व की भावना जगाने का तथा सच्ची मानवता का संदेश पहुंचाने में भी संगीत का स्थान सर्वोपरि है। संगीत की इस रसमई सरिता में अवगाहन करके मानव सच्ची संहिता और विश्व बंधुत्व को सहज ही प्राप्त कर सकता है।




2👉 राग की परिभाषा -:

 

    भारतीय संगीत 'राग' पर आधारित है। राग प्रधान होने के कारण ही भारतीय संगीत को 'रागदारी' संगीत भी कहा जाता है। राग अपने निश्चित समय पर गाया जाता है जिसका एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता है। ऋतुओं में गाय जाने वाले बसंत, बाहर और मल्हार रागों के स्वर ह्रदय पटल (सतह) पर एक अनूठा प्रभाव छोड़ जाते हैं। रागों में ह्रदय को रंजीत करने की जो अपूर्व शक्ति निहित है उसी से हम इसे भारतीय संगीत का प्राण कहते हैं। राग हमारे संगीत की आत्मा है। 

 

अर्थात ऐसी ध्वनि जो स्वर और वर्ण से विभूषित हो तथा मनुष्य के चित का रंजन कर सके उसे राग कहते हैं

 

👉 राग के नियम निम्नलिखित है-:

 

1. राग का सर्व प्रथम नियम यह है की इस में मधुरता और कर्ण प्रियता का होना आवश्यक है इसके अभाव में राग केवल कोलाहल मात्र ही होगा।

 

2. प्रत्येक राग किसी ना किसी थाट से उत्पन्न होता है प्राय उस ठाट के स्वरों की झलक हमें उस राग में अवश्य मिलती है कल्याण थाट सा रे गा मा पा धा नि सा स्वर से बना है, जिसमें म॑ स्वर तीव्र होता है इससे उत्पन्न होने वाले राग यमन में भी इसकी झलक मिलती है क्योंकि इसमें भी तीव्र मध्यम मां का प्रयोग होता है

 

3. राग में कम से कम पांच स्वर अवश्य लगने चाहिए। नियम अनुसार इससे कम स्वरों से राग का निर्माण नहीं हो सकता।

 

4. राग में अधिक से अधिक सात स्वरों का प्रयोग हो सकता है।

 

5. राग में किसी स्वर के दो रूप शुद्ध कोमल या तीव्र एक साथ लगाने का नियम नहीं है।

 

6. राग में षड्ज सा स्वर ऐसा है जो किसी भी राग में वर्जित नहीं होता इस प्रकार सा प्रत्येक राग का आधार स्वर होता है।

 

  7. किसी भी राग में म और प स्वर एक साथ वर्जित नहीं होते। यदि किसी राग में पंचम स्वर वर्जित होगा तो उसमें मध्यम स्वर का शुद्ध या तीव्र रूप में प्रयोग अवश्य किया जाएगा। यदि मध्यम स्वर वर्जित होगा तो पंचम स्वर का प्रयोग अवश्य होगा। जैसे राग भूपाली में मध्यम स्वर म वर्जित है परंतु पंचम प स्वर का प्रयोग होता है।

 

  8. राग में वादी संवादी स्वरों का होना आवश्यक है। इसके बिना राग का स्वरूप व चलन निश्चित नहीं हो सकता। वादी संवादी स्वर से ही राग का गायन वादन समय निश्चित होता है।

 

  9. राग में आरोह अवरोह का होना भी आवश्यक है।
प्रत्येक राग की रचना सप्तक के शुद्ध तथा विकृत 12 स्वरों में से स्वर चुनकर की जाती है।

 

10. प्रत्येक राग का अपना अलग सवरूप होता है उसमें यदि निश्चित स्वरों के अलावा अन्य स्वरों का प्रयोग हो जाए तो उसका स्वरूप बिगड़ जाता है





------------------------------------ ---------------------------------------------------------------

ENGLISH TRANSLATE

------------------------------------ ---------------------------------------------------------------


1.The place of music in human life


      Music is embedded in every particle of human life. Music has been the best medium for expressing the joys and sorrows of the human heart. A person has been able to express many of his feelings by singing or dancing sometimes. The melodious sound of music is heard in all birthdays, weddings and Teej festivals etc. This sweetness ends the dullness of his life and makes him succulent.


    There is no festival or festival of ours that is not decorated with the melodious tones of music. The colorful colors of Holi, the songs of the sweet swings of Teej and the Basanti songs waving in the intoxicating air of spring are all evident proof of this. After listening to these songs, every person starts swinging with fun.


Since time immemorial, music has been providing eternal peace and joy to humans. Great saints and mahatmas have also associated their relationship with Param Brahma through music. The stream of supernatural music from his divine voice has given eternal peace to millions of human beings, music has shown its amazing effect in comforting the grieving heart and tormenting the distressed heart. We get to know its immense power on foot.


The sweet lullabies filled with love of another mother make the child enjoy the Vatsalya juice, and the other is inspired by music, both the soldiers are brave and they are excited. Music has the ability to transmit the divine and human qualities by removing the lateral and violent instincts of human beings, music attracts more people not only to animals, birds and violent creatures and even cruel creatures like snakes all their own music to the tune of music. Cruelty he renounces violence.


Scientists have also seen the amazing effect of musical sounds in the development of tree plants. Music has also been used for the treatment of many diseases, it has been proved that music also has an amazing ability to cure diseases.


    It is an eternal truth that music alone is the art that is the most powerful means of uniting a nation into the thread of unity. Music is of paramount importance in awakening the spirit of universal brotherhood in the whole world and also in conveying the message of true humanity. By attending this ritual of music, one can easily attain the true code of the world and the world brotherhood.



2:Definition of Raga 
 
 
    Indian music is based on 'raga'. Indian music is also called 'Ragdari' music due to its predominance of raga. The raga is sung at its fixed time which has a psychological effect. The vowels of the spring, the outside and the Malhar ragas that are sung in the seasons leave a unique impact on the heart plane (surface). In ragas, we have called it the soul of Indian music, from which the unique power of making the heart is contained. Raga is the soul of our music. That is, a sound which is decorated with voice and color and can color the mind of a human being is called raga.
 


 Following are the rules of raga:

 
1. The first rule of the raga is that it is necessary to have sweetness and Karna dearness, in its absence, the raga will only be an uproar.

2. Every raga originates from some or the other thing, we often get a glimpse of the sound of that melody in that raga Kalyan chart sa re ga ma pa dha ni sa vowel sa ma sa are made of it, the raga emanating from it also has its glimpses in Yemen Is found because it also uses the intense middle mother.
 
3. A raga must have at least five vowels. According to the rule, raga cannot be formed with less vowels than this.
 
4. A maximum of seven vowels can be used in a raga.

5. There is no rule in raga to put two forms of a vowel pure gentle or intense together.
 
6. There is a conspicuous voice in a raga that is not forbidden in any raga, thus each raga is the base vowel.
 
  7. M and p vowel are not forbidden together in any raga. If the fifth voice is forbidden in a raga, then the middle voice will be used in a pure or intense form. If the middle vowel is forbidden, then the fifth vowel will be used. For example, in raga bhupali, medium vowel is forbidden but fifth v is used.

8. It is necessary for the raga to have the plaintiff's conversational vowels. Without it, the form and movement of the raga cannot be determined. The recitation time of the raga is fixed only by the conversational tone of the plaintiff.
 
  9. It is also necessary to have ascension in the raga.
Each raga is composed by choosing the vowels from the pure and distorted 12 vowels of the octave.
 
10. Each raga has its own distinct form, if it uses vowels other than certain vowels, then its form deteriorates. 


                            संगीत अध्यापक                
                            सुनील कुमार                      



Soni music only 4 U
यूट्यूब चैनल

Subscribe करने केलिए धन्यवाद 🙏


Blogspot site पर संगीत गायन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को जानने के लिए संपर्क करें।


Soni music only 4 U


https://www.youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ

------------------------------------------------------------------------


संगीत विषय संबंधी प्रैक्टिकल कार्य सीखने के लिए नीचे दिए गए चैनल पर वीडियो देखें


Sunil Kumar Soni
Soni Music Only 4 U (YouTube channel



Comments

Popular posts from this blog

संगीत गायन संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम के अनुसार

  संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर) 1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार 2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा 3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय 4 अलंकार की परिभाषा 5. कहरवा  ताल 6. स्वर की परिभाषा व प्रकार 7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं ऊ सप्तक प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं ऊ 12 प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं ऊ ऊंचे होते हैं प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है ऊ कंपन प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है ऊ आंदोलन प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है ऊ मध्य सप्तक प्र10 क्या मध्य सप्तक में...

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

  PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS . 1. थाट की परिभाषा व इसके प्रकार। 2. 10 थाटों के स्वर  पर अलंकार। 3. राग की परिभाषा व नियम। 4. ताल दादरा का परिचय। 5. राग यमन का शास्त्रीय परिचय । उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. एक सप्तक में कितने स्वर होते हैं। उत्तर-12 स्वर होते हैं। प्रश्न 2. थाट स्वरों का वह समूह है इससे किस की उत्पत्ति होती है। उत्तर-रागों की प्रश्न 3.संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं उत्तर- मेल। प्रश्न 4.आजकल मेल के स्थान पर क्या शब्द प्रचलित है। उत्तर- थाट। प्रश्न 5. थाट के स्वरों में क्या उत्पन्न करने की शक्ति होनी चाहिए। उत्तर- राग। प्रश्न 6. एक थॉट में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर अनिवार्य है। उत्तर- सात स्वर अनिवार्य है। प्रश्न 7. कितने स्वरों में से सात स्वरों को चुनकर थाट बनता है। उत्तर- 12 स्वरों में से। प्रश्न 8.थाट के सात स्वर किस अनुसार लगते हैं। उत्तर- क्रमानुसार। प्रश्न 9. थाट में आरोह अवरोह में से किसका प्रयोग किया जाता है। उत्तर- केवल आरोह का। प्रश्...

Sangeet Gayan | Part- 6.7 | #स्थाई और #अंतरा की परिभाषा | Definition of sthai and antra in music | indian music theory

  👉  स्थाई और अंतरा की परिभाषा प्रत्येक गीत, भजन या लोकगीत आदि के 2 भाग होते हैं इन्हीं दो भागों को स्थाई और अंतरा कहते हैं 👉स्थाई गीत के पहले भाग को स्थाई कहते हैं। इस भाग को बार-बार गाया जाता है। स्थाई मुख्य रूप से मंद्र और मध्य सप्तक के स्वरों में गाई जाती है। 👉 अंतरा गीत के दूसरे भाग को अंतरा कहते हैं। किसी गीत के अंतरे एक से अधिक भी हो सकते हैं। यह अधिकतर मध्य और तार सप्तक के स्वरों में गाया जाता है प्रत्येक अंतरे के समाप्त होने पर गायक स्थाई की पंक्तियां गाकर अगला अंतरा गाता है। ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ ENGLISH TRANSLATE ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ 8.👉 Definition of Sthai and Antra Each song, bhajan or folk song etc. has 2 parts, these two parts are called permanent and antara (Sthai and Antra). Sthai The first part of the song is called Sthai. This part is sung again and again. Permanent is sung mainly...