Skip to main content

PART -2.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS. राग भैरव का शास्त्रीय परिचय, ख्याल की परिभाषा और प्रकार, राग खमाज का शास्त्रीय परिचय

 

PART -2.1 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.


1.  राग भैरव का शास्त्रीय परिचय।
2. ख्याल की परिभाषा और प्रकार।
3. राग खमाज का शास्त्रीय परिचय।


उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-



प्रश्न 1. राग भैरव का थाठ कौन सा है
उत्तर- भैरव


प्रश्न 2. राग भैरव की जाति क्या है।
उत्तर-संपूर्ण संपूर्ण


प्रश्न 3. राग भैरव में कौन से स्वर लगते हैं।
उत्तर- रे कोमल ध कोमल और शेष शुद्ध।


प्रश्न 4. राग भैरव का वादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- ध॒ कोमल।


प्रश्न 5. राग भैरव का संवादी स्वर कौन सा है।
उत्तर- रे॒ कोमल।


प्रश्न 6. राग भैरव का गायन समय क्या है।
उत्तर- प्रातः काल।


प्रश्न 7. राग भैरव को कितने बजे गाया जाता है।
उत्तर-सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक।


प्रश्न 8. राग भैरव की प्रकृति कौन सी है।
उत्तर- गंभीर प्रकृति।


प्रश्न 9. राग भैरव में क्या-क्या गाया जाता है।
उत्तर-बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, ध्रुपद, धमार, तराना आदि


प्रश्न 10. राग भैरव से मिलते जुलते राग कौन से हैं।
उत्तर-आनंद भैरव, अहीर भैरव और बंगाल भैरव।


प्रश्न 11. राग भैरव के आरोह के स्वर क्या है
उत्तर- सा रे॒ , ग म प, ध॒, नि सां।


प्रश्न 12. राग भैरव के अवरोह के स्वर क्या हैं।
उत्तर- सां नि ध॒,  प म ग रे॒, सा।


प्रश्न 13. राग भैरव के पकड़ के स्वर बताएं।
उत्तर- ग म ध॒ ध॒ प, म प, ग म रे॒ सा।


प्रश्न 14. राग भैरव के छोटा ख्याल में कौन सी ताल का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर- तीन ताल का।


प्रश्न 15.आधुनिक युग के शास्त्रीय संगीत गायन में सबसे अधिक लोकप्रिय गायन शैली कौन सी है।
उत्तर- ख्याल गायन।


प्रश्न 16.ख्याल गायन शैली का प्रदर्शन कहां कहां किया जाता है।
उत्तर- कार्यक्रमों संगीत की महफिल, रेडियो और दूरदर्शन पर।


प्रश्न 17.ख्याल गायन का आविष्कार कौन से शताब्दी में हुआ।
उत्तर-15 वी शताब्दी में।


प्रश्न 18.15 वी शताब्दी में किसके द्वारा ख्याल गायन का आविष्कार हुआ।
उत्तर- सुल्तान हुसैन शर्की द्वारा।


प्रश्न 19. ख्याल गायन से पहले कौन सी गायन शैली का प्रचार था।
उत्तर- ध्रुपद गायन शैली का।


प्रश्न 20. ख्याल गायन कितने प्रकार के हैं।
उत्तर- दो प्रकार के।


प्रश्न 21. ख्याल गायन के कौन-कौन से प्रकार हैं
उत्तर- एक बड़ा ख्याल और दूसरा छोटा ख्याल।


प्रश्न 22. बड़ा ख्याल कौन सी  लय में गाया जाता है।
उत्तर- विलंबित।


प्रश्न 23. बड़े ख्याल के दो भाग कौन से हैं।
उत्तर- स्थाई और अंतरा।


प्रश्न 24.संगीत सम्मेलनों में कलाकार सबसे पहले क्या गाते हैं।
उत्तर- बड़ा ख्याल।


प्रश्न 25 बड़े ख्याल की प्रकृति कौन सी होती है।
उत्तर- गंभीर।


प्रश्न 26 गायक बड़े ख्याल से पहले क्या करते हैं।
उत्तर-थोड़ा आलाप करते हैं।


प्रश्न 27. बड़े ख्याल में स्थाई अंतरा गाने के बाद किस का विस्तार किया जाता है।
उत्तर-राग के स्वरों का विस्तार।


प्रश्न 28. राग के स्वरों का विस्तार करते हुए किसका प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-आलाप, बोलालाप, बहलावे आदि का।


प्रश्न 29.किसके द्वारा गायक राग के सौंदर्य में वृद्धि करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं
उत्तर- तानों, बोल तानों तथा सरगम आदि।


प्रश्न 30.बड़े ख्याल को कौन-कौन सी ताल में गाया जाता है।
उत्तर-एक ताल, आड़ा चौताल, तिलवाड़ा तथा झुमरा ताल।


प्रश्न 31.बड़े ख्याल के बोलो में अधिकतर कौन से रस की प्रधानता रहती है।
उत्तर- शांत, करुण तथा श्रृंगार रस।


प्रश्न 32. खयाल गायकी में किन का नाम विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
उत्तर- अदा रंग, सदारंग, मन रंग और हर रंग।


प्रश्न 33. अदारंग और सदा रंग किसके दरबार के गायक थे।
उत्तर- मोहम्मद शाह रंगीला के।


प्रश्न 34.मोहम्मद शाह रंगीला का दरबार कौन सी शताब्दी में था।
उत्तर-18वीं शताब्दी।


प्रश्न 35.18 वीं शताब्दी में हजारों खयालों की रचना किसने की थी।
उत्तर- अदा रंग और सदा रंग ने।


प्रश्न 36. छोटा खयाल कौन सी लय में गाया जाता है।
उत्तर-मध्य अथवा द्रुत लय में।


प्रश्न 37. छोटे ख्याल के कितने भाग होते हैं।
उत्तर-इसके भी बड़े ख्याल की तरह 2 भाग होते हैं।


प्रश्न 38. छोटा ख्याल किस के बाद गाया जाता है।
उत्तर-बड़े ख्याल के बाद।


प्रश्न 39. किसके कविता के बोल अलग-अलग होते हैं।
उत्तर-बड़े ख्याल वह छोटे ख्याल की बंदिश के।


प्रश्न 40. गायक किस रूप से भी छोटा ख्याल गाते हैं।
उत्तर-स्वतंत्र रूप से।


प्रश्न 41.बड़े ख्याल की अपेक्षा छोटे ख्याल में समय कितना लगता है।
उत्तर- बड़े ख्याल की अपेक्षा कम।


प्रश्न 42.छोटा ख्याल कौन कौन सी ताल में गाया जाता है।
उत्तर- तीन ताल, एक ताल, झप ताल तथा रूपक आदि।


प्रश्न 43. छोटे ख्याल का आविष्कार किसे माना जाता है।
उत्तर-हजरत अमीर खुसरो को।


प्रश्न 44.छोटे ख्याल का आविष्कार कौन सी शताब्दी में माना जाता है।
उत्तर- चौदहवीं शताब्दी।


प्र 45.राग खमाज का थाट कौन सा है
ऊ। खमाज थाट


प्र46.राग खमाज की जाति क्या है
ऊ षाडव संपूर्ण


प्र47. राग खमाज में वर्जित स्वर कौन सा है
ऊ ऋषभ अर्थात रे स्वर आरोह में वर्जित है


प्र48. राग खमाज का वादी स्वर क्या है
ऊ गंधार अर्थात ग स्वर


प्र49. राग खमाज का संवादी स्वर क्या है
ऊ निषाद अर्थात नि स्वर


प्र50. राग खमाज का गायन समय क्या है
ऊ रात्रि का दूसरा प्रहर


प्र51. राग खमाज की प्रकृति क्या है
ऊ चंचल प्रकृति


प्र52. राग खमाज के आरोह के स्वर बताएं
ऊ सा ग, म प ध नि, सां।


प्र 53. राग खमाज के अवरोंह के स्वर बताएं
सां नि॒, ध प म ग, रे सा।


प्र 54.  राग खमाज में पकड़ के स्वर बताएं
ऊ नि, ध, म प, ध, म ग


प्रश्न 55. राग खमाज में शुद्ध नि का प्रयोग कहां होता है
उत्तर- आरोह में।


प्रश्न 56.राग खमाज में  कोमल नि॒  का प्रयोग कहां होता है
उत्तर अवरोह में।


प्रश्न 57. राग खमाज में अधिकतर क्या गाई जाती है
उत्तर- ठुमरी।




Music Teacher
Sunil Kumar Soni

Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about  basic theory of Indian music.


You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.




YOUTUBE CHANNEL LINK :

(For Indian music education)

👉Soni Music Only 4 U

https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ

OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET

https://youtube.com/channel/UCsDtRq6DLL_7Ln6Kda6_h5A

..........,......................................


Blogspot site link :

https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738
(sonimusiconly4u.blogspot.com)

👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1






Name- IPSA
Class -8TH
Sarvepalli Radhakrishnan lab School



Comments

Popular posts from this blog

संगीत गायन संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम के अनुसार

  संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर) 1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार 2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा 3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय 4 अलंकार की परिभाषा 5. कहरवा  ताल 6. स्वर की परिभाषा व प्रकार 7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं ऊ सप्तक प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं ऊ 12 प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं ऊ ऊंचे होते हैं प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है ऊ कंपन प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है ऊ आंदोलन प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है ऊ मध्य सप्तक प्र10 क्या मध्य सप्तक में...

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

  PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS . 1. थाट की परिभाषा व इसके प्रकार। 2. 10 थाटों के स्वर  पर अलंकार। 3. राग की परिभाषा व नियम। 4. ताल दादरा का परिचय। 5. राग यमन का शास्त्रीय परिचय । उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. एक सप्तक में कितने स्वर होते हैं। उत्तर-12 स्वर होते हैं। प्रश्न 2. थाट स्वरों का वह समूह है इससे किस की उत्पत्ति होती है। उत्तर-रागों की प्रश्न 3.संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं उत्तर- मेल। प्रश्न 4.आजकल मेल के स्थान पर क्या शब्द प्रचलित है। उत्तर- थाट। प्रश्न 5. थाट के स्वरों में क्या उत्पन्न करने की शक्ति होनी चाहिए। उत्तर- राग। प्रश्न 6. एक थॉट में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर अनिवार्य है। उत्तर- सात स्वर अनिवार्य है। प्रश्न 7. कितने स्वरों में से सात स्वरों को चुनकर थाट बनता है। उत्तर- 12 स्वरों में से। प्रश्न 8.थाट के सात स्वर किस अनुसार लगते हैं। उत्तर- क्रमानुसार। प्रश्न 9. थाट में आरोह अवरोह में से किसका प्रयोग किया जाता है। उत्तर- केवल आरोह का। प्रश्...

Sangeet Gayan | Part- 6.7 | #स्थाई और #अंतरा की परिभाषा | Definition of sthai and antra in music | indian music theory

  👉  स्थाई और अंतरा की परिभाषा प्रत्येक गीत, भजन या लोकगीत आदि के 2 भाग होते हैं इन्हीं दो भागों को स्थाई और अंतरा कहते हैं 👉स्थाई गीत के पहले भाग को स्थाई कहते हैं। इस भाग को बार-बार गाया जाता है। स्थाई मुख्य रूप से मंद्र और मध्य सप्तक के स्वरों में गाई जाती है। 👉 अंतरा गीत के दूसरे भाग को अंतरा कहते हैं। किसी गीत के अंतरे एक से अधिक भी हो सकते हैं। यह अधिकतर मध्य और तार सप्तक के स्वरों में गाया जाता है प्रत्येक अंतरे के समाप्त होने पर गायक स्थाई की पंक्तियां गाकर अगला अंतरा गाता है। ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ ENGLISH TRANSLATE ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ 8.👉 Definition of Sthai and Antra Each song, bhajan or folk song etc. has 2 parts, these two parts are called permanent and antara (Sthai and Antra). Sthai The first part of the song is called Sthai. This part is sung again and again. Permanent is sung mainly...