Skip to main content

(Part-2) Indian music vocal (objective type question)

 संगीत गायन बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

1. मानव जीवन में संगीत का महत्व।
2. राग की परिभाषा व नियम।
3. एक ताल का परिचय
4. रागों की जातियां व उपजातियां।
5. राग और थाट में अंतर।


उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-


1. व्यक्ति अपनी भावनाओं को किसके द्वारा प्रकट करता है।
‌*  किसी ना किसी कला के द्वारा।

2. मानव के हृदय की सुख-दुख की अभिव्यक्ति का सर्वोत्तम माध्यम क्या रहा है।
*  संगीत।

3. कौन से काल से संगीत मानव को अनंत शांति और आनंद प्रदान करता आ रहा है।
* अनादि काल से।

4. किस से संबंध जोड़ने के लिए महात्माओं और महान संतों ने संगीत का सहारा लिया।
* परम ब्रह्मा से।

5. संगीत से किस की पीड़ा को हरने में अद्भुत प्रभाव दिखाया है।
* ह्रदय की पीड़ा।

6. संगीत का कौन सा परिचय हमें पग-पग पर मिलता है।
* अपार शक्ति का।

7. संगीत की प्रेरणा भरी  धुनों से सैनिकों में क्या-क्या संचार होता है।
* वीरता और उत्साह।

8. संगीत मानव में किस प्रकार की वृत्तियों को दूर करके उनमें देवी गुणों का संचार करता है।
* हिंसक वृत्तियों।

9. मानव के अतिरिक्त संगीत और किस को आकर्षित करता है।
*। पशु-पक्षी और हिंसक जीव को।

10. पेड़ पौधों के विकास में किसने संगीत की ध्वनियों का आश्चर्यजनक प्रभाव देखा है।
* वैज्ञानिकों ने।

11. मानव जीवन के कण-कण में क्या समाया है।
*    संगीत।

12. मां की ममता भरी लोरियां शिशु का कौन सा रस प्रधान करती है।
* वात्सल्य रस।

13.  किस के उपचार के लिए भी संगीत का प्रयोग किया जाता है।
* रोगों के।

14. संगीत राष्ट्र को किस सूत्र में पिरोने का शक्तिशाली माध्यम है।
* एकता के सूत्र में।

15. सारे विश्व में संगीत ने किस की भावना उत्पन्न की है।
* विश्व बंधुत्व की भावना।

16. राग का सर्वप्रथम नियम है कि उसमें किस की आवश्यकता है।
* मधुरता और कर्णप्रियता।

17. मधुरता के अभाव से राग केवल इस मात्र रह जाएगा।
* कोलाहल अर्थात शोर मात्र।

18. थाट के स्वरों की झलक हमें किस में मिलती है।
* राग में।

19. प्रत्येक राग किससे उत्पन्न होता है।
* थाट से।

20. रात में कम से कम कितने स्वर आवश्यक हैं।
* कम से कम पांच स्वर।

21. क्या 4 स्वरों से राग का निर्माण हो सकता है।
* नहीं।

22. किसी भी राग में अधिक से अधिक कितने स्वरों का प्रयोग हो सकता है।
* अधिक से अधिक सात स्वर।

23. राग में क्या एक साथ नहीं लग सकता।
* एक स्वर के दो रूप।

24. एक स्वर के दो रूप कौन-कौन से हैं।
* शुद्ध, कोमल या तीव्र।

25. सा स्वर प्रत्येक राग का कौन सा स्वर होता है।
* आधार स्वर।

26. किसी भी राग में कौन से दो स्वर कभी भी एक साथ वर्जित नहीं होते।
* म और प स्वर।

27. यदि किसी राग में (प) स्वर वर्जित है तो राग में (म) स्वर किस रूप में प्रयोग होगा।
* शुद्ध या तीव्र रूप में।

28. राग भूपाली में कौन सा स्वर वर्जित है।
* म और नी स्वर वर्जित है।

29. किसमें वादी संवादी स्वरों का होना आवश्यक है।
* राग में।

30. किसके बिना राग का स्वरूप व चलन निश्चित नहीं हो सकता।
* वादी और संवादी स्वरों के बिना।

31. वादी और संवादी स्वरों से राग का क्या निश्चित होता है।
* गायन और वादन समय।

32. राग में आरोह के साथ-साथ और किस का होना आवश्यक है।
* आरोह अवरोह का होना निश्चित है।

33.  राग में लगने वाले आरोह अवरोह के स्वरों से राग के किस बारे में पता चलता है।
* जाति के बारे में।

34. मुख्य रूप से राग की मुख्य जातियां कितनी है।
* तीन मुख्य जातियां हैं।

35. जिस जाति में 5 स्वरों का प्रयोग होता है क्या कहलाती है।
* औडव जाति का राग।

36. जिस राग में 6 स्वरों का प्रयोग होता है उसकी जाति क्या कहलाती है।
* षाडव।

37. जिस राग के आरोह अवरोह में सात सात स्वरों का प्रयोग हो उसकी जाति क्या कहलाती है।
* संपूर्ण संपूर्ण।

38.राग की तीनों मुख्य जातियों के क्या नाम हैं।
* औडव, षाडव और संपूर्ण।

39. राग की उपजातियां कितनी है।
* राग की कुल नौ उपजातियां हैं।

40. जिस राग की जाति संपूर्ण संपूर्ण हो उसमें कितने स्वर वर्जित होते हैं।
* कोई भी स्वर वर्जित नहीं होता।

41. यदि किसी राग की जाति औढव औढव हो तो उस राग के आरोह अवरोह में कितने कितने स्वर प्रयोग होंगे।
* 5-5 स्वर का प्रयोग होगा।

42. षाडव जाति के राग में कितने स्वर वर्जित होंगे।
* केवल एक स्वर वर्जित होगा।

43. जिस राग के आरोह अवरोह में 7-7 स्वर लगते हैं उसकी जाति क्या कहलाएगी।
* संपूर्ण संपूर्ण।

44. संपूर्ण- षाडव जाति के राग के आरोह अवरोह में कितने कितने स्वर लगते हैं।
* 7-6 स्वर लगते हैं।

45. औढव मुख्य जाति की तीन उपजातियां कौन-कौन सी है।
* औढव-औढव, औढव-षाडव, औढव-संपूर्ण।

46. षाडव मुख्य जाति की तीन उपजातियां कौन-कौन सी है।
* षाडव- षाडव, षाडव- औढव, षाडव-संपूर्ण।

47. थाट सप्तक के कितने स्वरों चुनकर बनाया जाता है।
* 12 स्वरों में से सात स्वरों को चुन कर।

48. थॉट को राग का क्या माना जाता है।
* जनक या पिता।

49. क्या थॉट को गाया और बजाया जाता है।
* नहीं।

50. राग की कौन सी विशेषता सबको आकर्षित करती है।
* गाने और बजाने की।

51. एक थाट में कितने स्वर होते हैं।
* कम से कम और अधिक से अधिक सात स्वर।

52. किसी राग में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वरों का प्रयोग किया जाता हैं।
* कम से कम पांच और अधिक से अधिक सात स्वरों का।

53. थाट में किस का होना अनिवार्य नहीं है
* कर्ण प्रियता और रंजकता का।

54. थाटों के सातों स्वर किसके अनुसार होते हैं।
* क्रमानुसार।

55. राग की रचना करते समय कई बार किस ढंग से स्वर लगाए जाते हैं।
* क्रम अनुसार और कभी कभी आगे पीछे वक्र रूप में।

56. स्वरों के कौन से क्रम से थाट की पहचान हो जाती है।
* आरोही क्रम से

57. किसका वादी संवादी स्वर नहीं होता।
* थाट का।

58. राग  में सबसे ज्यादा महत्वता किसकी होती है
* वादी और संवादी स्वर की।

59. रागों के नाम किस रूप में रखे जाते हैं
* स्वतंत्र रूप से।

60. एक ताल में कितनी मात्राएं होती है।
* एक ताल में 12 मात्राएं होती है।

61. एक ताल में कितने विभाग होते हैं।
* एक ताल में 6 विभाग होते हैं।

62. एक ताल में 6 विभाग कितने कितने मात्राओं के होते हैं।
* 2-2 मात्राओं के छह विभाग।

63. एक ताल में ताली कौन-कौन सी मात्रा पर लगती है।
* पहली, पांचवी, 9वी और 11वीं मात्रा पर।

64.एक ताल में खाली कौन सी मात्रा पर दर्शाया जाता है।
* तीसरी और सातवीं मात्रा पर।

65. एक ताल का प्रयोग विलंबित लय के कौन से खयालों में होता है।
* बड़े ख्यालों में।

66. एक ताल का प्रयोग ब्रुतले के कौन से ख्याल में होता है।
* छोटे ख्याल में।

67. एक ताल से मिलता-जुलता ताल कौन सा है।
* चार ताल या चौताल।

68. चार ताल और एक ताल में किसके कारण अंतर हो जाता है।
* बोलो के कारण।

69. तू ना क ता बोल एक ताल के कौन सी मात्रा पर आते हैं।
*पांचवी, छठी, सातवीं और आठवीं मात्रा के नीचे।

70. एक ताल के नौवीं से बारहवीं मात्रा के नीचे कौन से बोल आते हैं।
* धागे तिरकिट धिं ना।






        Music Teacher

Sunil Kumar Soni

Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about  basic theory of Indian music.

You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.

YOUTUBE CHANNEL LINK :
(For Indian music education)

👉Soni Music Only 4 U


OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET

..........,......................................


Blogspot site link :


https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738

(sonimusiconly4u.blogspot.com)

👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1



First post link 


https://sonimusiconly4u.blogspot.com/2020/07/blog-post.html


Second post link


https://sonimusiconly4u.blogspot.com/2021/03/indian-music-basic-knowledge-by.html

https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ

संगीत गायन के बारे में किसी भी प्रकार के प्रश्न पूछने के लिए आप कमेंट बॉक्स में मैसेज कर सकते हैं।




Name- Reema
Class- 8th
Sarvepalli Radhakrishnan lab School.


Comments

Unknown said…
Great sir this is good information

Popular posts from this blog

संगीत गायन संबंधी महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी से आठवीं तक के पाठ्यक्रम के अनुसार

  संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर) 1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार 2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा 3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय 4 अलंकार की परिभाषा 5. कहरवा  ताल 6. स्वर की परिभाषा व प्रकार 7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं 🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼 प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं ऊ सप्तक प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं ऊ 12 प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं ऊ ऊंचे होते हैं प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है ऊ कंपन प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है ऊ आंदोलन प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है ऊ मध्य सप्तक प्र10 क्या मध्य सप्तक में...

PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.

  PART -3 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS . 1. थाट की परिभाषा व इसके प्रकार। 2. 10 थाटों के स्वर  पर अलंकार। 3. राग की परिभाषा व नियम। 4. ताल दादरा का परिचय। 5. राग यमन का शास्त्रीय परिचय । उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है- प्रश्न 1. एक सप्तक में कितने स्वर होते हैं। उत्तर-12 स्वर होते हैं। प्रश्न 2. थाट स्वरों का वह समूह है इससे किस की उत्पत्ति होती है। उत्तर-रागों की प्रश्न 3.संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं उत्तर- मेल। प्रश्न 4.आजकल मेल के स्थान पर क्या शब्द प्रचलित है। उत्तर- थाट। प्रश्न 5. थाट के स्वरों में क्या उत्पन्न करने की शक्ति होनी चाहिए। उत्तर- राग। प्रश्न 6. एक थॉट में कम से कम और अधिक से अधिक कितने स्वर अनिवार्य है। उत्तर- सात स्वर अनिवार्य है। प्रश्न 7. कितने स्वरों में से सात स्वरों को चुनकर थाट बनता है। उत्तर- 12 स्वरों में से। प्रश्न 8.थाट के सात स्वर किस अनुसार लगते हैं। उत्तर- क्रमानुसार। प्रश्न 9. थाट में आरोह अवरोह में से किसका प्रयोग किया जाता है। उत्तर- केवल आरोह का। प्रश्...

Sangeet Gayan | Part- 6.7 | #स्थाई और #अंतरा की परिभाषा | Definition of sthai and antra in music | indian music theory

  👉  स्थाई और अंतरा की परिभाषा प्रत्येक गीत, भजन या लोकगीत आदि के 2 भाग होते हैं इन्हीं दो भागों को स्थाई और अंतरा कहते हैं 👉स्थाई गीत के पहले भाग को स्थाई कहते हैं। इस भाग को बार-बार गाया जाता है। स्थाई मुख्य रूप से मंद्र और मध्य सप्तक के स्वरों में गाई जाती है। 👉 अंतरा गीत के दूसरे भाग को अंतरा कहते हैं। किसी गीत के अंतरे एक से अधिक भी हो सकते हैं। यह अधिकतर मध्य और तार सप्तक के स्वरों में गाया जाता है प्रत्येक अंतरे के समाप्त होने पर गायक स्थाई की पंक्तियां गाकर अगला अंतरा गाता है। ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ ENGLISH TRANSLATE ------------------------------------ ------------------------------------------------------------------------ 8.👉 Definition of Sthai and Antra Each song, bhajan or folk song etc. has 2 parts, these two parts are called permanent and antara (Sthai and Antra). Sthai The first part of the song is called Sthai. This part is sung again and again. Permanent is sung mainly...