संगीत गायन भाग 1(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर)
1. सप्तक की परिभाषा व प्रकार
2 आरोह अवरोह और पकड़ की परिभाषा
3 राग भूपाली का शास्त्रीय परिचय
4 अलंकार की परिभाषा
5. कहरवा ताल
6. स्वर की परिभाषा व प्रकार
7. ताल विभाग मात्रा ताली बोल सम खाली आवर्तन आदि की परिभाषाएं
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼
प्र1 सात स्वरों के क्रमिक समूह को क्या कहते हैं
ऊ सप्तक
प्र2 एक सप्तक में शुद्ध कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं
ऊ 12
प्र3 सप्तक के यह स्वर क्रमश एक दूसरे से क्या होते हैं
ऊ ऊंचे होते हैं
प्र4 वैज्ञानिक दृष्टि से प्रत्येक ध्वनि में क्या होता है
ऊ कंपन
प्र5 कंपन को और किस नाम से पुकारा जाता है
ऊ आंदोलन
प्र6 जैसे-जैसे आवाज ऊंची होती है आंदोलनों की संख्या में क्या फर्क आता है
ऊ आंदोलनों की संख्या भी बढ़ती है
प्र7 सप्तक के कितने प्रकार हैं
ऊ सप्तक तीन प्रकार का होता है
प्र8 सप्तक के तीन प्रकार कौन-कौन से हैं
ऊ मध्य सप्तक, मंद्र सप्तक और तार सप्तक
प्र9 आवाज कि वह साधारण ऊंचाई जा मुख्य रूप से गायन किया जाता है क्या कहलाता है
ऊ मध्य सप्तक
प्र10 क्या मध्य सप्तक में कोई चिन्ह लगाया जाता है
ऊ नहीं लगाया जाता
प्र11 मध्य सप्तक से दोगुना नीचे होकर गाना या बजाना क्या कहलाता है
ऊ मंद्र सप्तक
प्र12 मंद्र सप्तक में क्या चिन्ह प्रयोग किए जाते हैं
ऊ स्वरों के नीचे बिंदु
प्र13 गायक आवाज में स्थिरता व गंभीरता लाने के लिए कौन से सप्तक का प्रयोग करता है
ऊ मंद्र सप्तक
प्र14 मध्य सप्तक से दोगुना ऊंचा कौन सा सप्तक होता है
ऊ तार सप्तक
प्र15 तार सप्तक में स्वरों के लिए क्या चिन्ह प्रयोग किए जाते है
ऊ सभी स्वरों के ऊपर बिंदु
प्र16 तार सप्तक के स्वरों को गाते समय किस पर जोर पड़ता है
ऊ मस्तिष्क तथा तालु पर
प्र17 गाने बजाने में सबसे अधिक कौन सा सप्तक प्रयोग होता है
ऊ मध्य सप्तक
प्र18 नीचे के स्वर से ऊंचे स्वर तक के गाने बजाने के क्रम को संगीत में क्या कहते हैं
ऊ आरोह
प्र19 ऊपर के स्वर से नीचे के स्वर तक आने की प्रक्रिया को संगीत में क्या कहते हैं
ऊ अवरोह
प्र20 स्वरों का वह छोटे से छोटा स्वर समूह जिससे राग की पहचान हो
ऊ पकड़ कहते हैं
प्र21 राग भूपाली का थाट कौन सा है
ऊ कल्याण
प्र22 राग भूपाली की जाति क्या है
ऊ औड़व-औड़व
प्र23 राग भूपाली में वर्जित स्वर कौन से हैं
ऊ मऔर नी जिसे मध्यम और निषाद कहते हैं
प्र24 राग भूपाली का वादी स्वर क्या है
ऊ गंधार यानी ग स्वर
प्र25 राग भूपाली का संवादी स्वर क्या है
ऊ धैवत यानी ध स्वर
प्र26 राग भूपाली का गायन समय क्या है
ऊ रात्रि का प्रथम प्रहर
प्र27 राग भुपाली को अधिकतर कौन से सप्तक में गाया जाता है
ऊ मंद्र तथा मध्य सप्तक में
प्र28 राग भूपाली के आरोह के स्वर क्या है
ऊ सा रे ग, प ध सां
प्र29। राग भूपाली के अवरोह के स्वर क्या है
ऊ। सां ध, प ग, रे सा
प्र30 राग भुपाली के पकड़ के स्वर क्या है
ऊ। ग रे सा, ध़, सा रे ग
प्र31 अलंकार का साधारण अर्थ क्या है
ऊ। आभूषण
प्र32 संगीत में नियमित स्वर समूह को क्या कहते हैं
ऊ। अलंकार
प्र33 अलंकार को और किस नाम से पुकारा जाता है
ऊ। पल्टे
प्र34 प्रत्येक अलंकार में क्या होता है
ऊ। आरोह अवरोह
प्र35 अलंकार गायन वादन का क्या बढ़ाता है
ऊ शोभा
प्र36 संगीत सीखने के लिए सबसे पहले किस का अभ्यास करवाते हैं
ऊ अलंकारों का
प्र37 कुल स्वर कितने होते हैं
उत्तर कुल स्वर 12 होते हैं
प्र38 शुद्ध स्वर कितने होते हैं
उत्तर शुद्ध स्वर सात होते हैं
प्र39 कोमल स्वर कितने होते हैं
उत्तर कोमल स्वर चार होते हैं
प्र40 तीव्र स्वर कितने होते हैं
उत्तर तीव्र स्वर एक ही होता है
प्र41 कोमल स्वरों का क्या चीहन होता है
उत्तर कोमल स्वर के नीचे लेटी रेखा लगाई जाती है
प्र42 तीव्र स्वर का क्या चीहन होता है
उत्तर स्वर के ऊपर खड़ी रेखा
प्र43 X कांटे के चिन्ह को क्या कहते हैं
उत्तर सम कहते हैं
प्र44 खाली का चिन्ह कैसे दिखाया जाता है
उत्तर खाली के चिन्ह को 0 यानी जीरो से दिखाया जाता है
प्र45 सम से लेकर अंतिम मात्रा तक के पूरे चक्र को क्या कहा जाता है
उत्तर आवर्तन
प्र46 कहरवा ताल में कितनी मात्राएं होती है
उत्तर कहरवा ताल में कुल 8 मात्राएं होती है
प्र47 कहरवा ताल में कितने विभाग हैं
उत्तर कहरवा ताल में 2 विभाग है
प्र48 कहरवा ताल में कितने कितनी मात्राओं के दो विभाग हैं
उत्तर कहरवा ताल में चार-चार मात्राओं के दो विभाग हैं
प्र49 शुद्ध स्वरों के क्या चीहन है
उत्तर शुद्ध स्वर में कोई चीहन नहीं होते
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼
संगीत गायन -भाग 2 -
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
1 राग की परिभाषा व नियम
2 ताल दादरा
3 राग यमन का शास्त्रीय परिचय
4 राग यमन का छोटा ख्याल
5. थाट की परिभाषा
6. 10 थाटो के नाम व उनके स्वर
7. राग विलावल
8. वादी और संवादी स्वर
9 गीत, लक्षण गीत और सरगम गीत
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼
प्र1 भारतीय संगीत में किसका स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण है
ऊ राग का
प्र2 स्वरो तथा वणोँ की वह विशेष रचना जो कानों को अच्छी लगे तथा हृदय को आनंद प्रदान करें
ऊ राग कहलाता है
प्र3 राग सुनकर हमारा मन क्या होता है
ऊ प्रसन्न
प्र4 राग किसकी विशेष रचना है
ऊ स्वरों की
प्र5 संगीत रूपी भवन का निर्माण किससे हुआ है
ऊ। राग से
प्र6 राग की उत्पत्ति किससे होती है
ऊ थाट से
प्र7 प्रत्येक राग का अपना अलग क्या होता है
ऊ स्वरूप
प्र8 राग सीखने से पहले क्या सीखना जरूरी है
ऊ। आरोह अवरोह और पकड़
प्र9 प्रत्येक राग में कम से कम कितने स्वर प्रयोग किए जाते हैं
ऊ। कम से कम 5 स्वरों को
प्र10 प्रत्येक राग में अधिक से अधिक कितने स्वर प्रयोग किए जाते हैं
ऊ। सात स्वर
प्र11 प्रत्येक राग को गाने का क्या निश्चित होता है
ऊ। समय
प्र12 राग में किस का होना आवश्यक है
ऊ। रंजकता का
प्र13 राग में एक स्वर के दो रूप एक साथ नहीं आ सकते
ऊ शुद्ध और विकृत
प्र14 ताल दादरा में कितनी मात्राएं हैं
ऊ। कुल 6 मात्राएं
प्र15 ताल दादरा में कितने विभाग हैं
ऊ। दो विभाग है
प्र16 ताल दादरा में ताली कौन सी मात्रा पर बजाई जाती है
ऊ पहली मात्रा पर
प्र17 ताल दादरा में खाली कौन सी मात्रा पर है
ऊ चौथी मात्रा पर
प्र18 ताल दादरा को किसके साथ बजाया जाता है
ऊ। भजन, गीत और गजल के साथ
प्र19 राग यमन का थाट सा है
ऊ कल्याण
प्र20 राग यमन की जाति क्या है
ऊ सम्पूर्ण- सम्पूर्ण
प्र21 राग यमन का वादी स्वर कौन सा है
ऊ। गंधार यानी ग स्वर
प्र22 राग यमन का संवादी स्वर कौन सा है
ऊ। निषाद यानी नी स्वर
प्र23 राग यमन का गायन समय क्या है
ऊ। रात्रि का प्रथम प्रहर
प्र24 राग यमन में क्या गाया जाता है
ऊ बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, ध्रुपद, धमार, तराना
प्र25 राग यमन की सुंदरता बढ़ाने के लिए कौन से स्वर को नहीं लगाया जाता
ऊ पंचम यानी पर स्वर
प्र26 राग यमन का आरोह के स्वर क्या है
ऊ सा रे ग म॑ प ध नि सां अथवा नि़ रे ग, म॑ ध नि हां
प्र27 राग यमन का अवरोह के स्वर क्या है
ऊ सां नि, ध प म॑ ग, ये सा
प्र28 राग यमन का पकड़ के स्वर बताएं
ऊ पम॑गरे, ऩि रे सा
प्र29 राग यमन का छोटा ख्याल कौन सी ताल में गाया जा बजाया जाता है
ऊ तीन ताल में
प्र30 तीन ताल में कितनी मात्राएं होती है
ऊ। 16 मात्राएं
प्रश्न-31 एक सप्तक में शुद्ध ,कोमल और तीव्र कुल मिलाकर कितने स्वर होते हैं
उत्तर 12
प्रश्न-32 सप्तक के 12 स्वरों से किसका निर्माण होता है
उत्तर थाटो का
प्रश्न 33 थाट स्वरों का वह समूह है जिससे किस की उत्पत्ति होती है
उत्तर रागों की
प्रश्न 34 संगीत के प्राचीन ग्रंथों में थाट को क्या कहते हैं
उत्तर मेल
प्रश्न-35 किस के स्वरों में राग उत्पन्न करने की शक्ति का होना आवश्यक है
उत्तर। थाट के
प्रश्न-36 थाट में कितने स्वरों का होना अनिवार्य है
उत्तर सात स्वरों का
प्रश्न 37 सप्तक के 12 स्वरों में से कितने स्वरों को चुनकर एक थाट बनता है
उत्तर सात स्वरों को चुनकर
प्रश्न 38 किस में सात स्वर क्रमानुसार होते हैं
उत्तर थाट में
प्रश्न-39 थाट के स्वर कौन से क्रम में होते हैं
उत्तर। केवल आरोहो क्रम में
प्रश्न 40 राग की तरह थाट का क्या नहीं होता
उत्तर आरोह और अवरोह
प्रश्न -41 कौन से स्वरों से थाट की पहचान हो जाती है
उत्तर आरोह के स्वरों से
प्रश्न 42 थाट में रंजकता का होना क्यों जरूरी नहीं है
उत्तर क्योंकि थाट को गाया नहीं जाता
प्रशन-43 किसको राग का जनक अथवा जन्मदाता कहते हैं
उत्तर थाट को
प्रश्न-44 भैरव घाट से उत्पन्न होने वाले उसके प्रसिद्ध राग का क्या नाम होगा
उत्तर भैरव राग
प्रश्न 45 थाट मैं किस को उत्पन्न करने की सामर्थ्य होनी चाहिए
उत्तर रागो को उत्पन्न करने की
प्रश्न 46 उत्तर भारतीय संगीत में थाटो की कुल संख्या कितनी है
उत्तर 10 थाट
प्रश्न-47 10 थाटो की रचना किसके द्वारा की गई
उत्तर श्री विष्णु नारायण भातखंडे जी द्वारा
प्रश्न-48 जिस थाट मे सभी स्वर शुद्ध होते हैं वह क्या कहलाता है
उत्तर बिलावल थाट
प्रश्न 49 जिस थाट मे मध्यम स्वर तीव्र तथा शेष अन्य स्वर शुद्ध हो क्या कहलायेगा
उत्तर कल्याण थाट
प्रश्न 50 जिस थाट में निषाद स्वर कोमल तथा शेष स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर खमाज थाट
प्रश्न-51 जिस थाट में रे और ध स्वर कोमल तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर भैरव थाट
प्रश्न 52 जिस थाट में ग और नि स्वर कोमल तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर काफी थाट
प्रश्न 53 जिस थाट में ग, ध , नि स्वर कोमल तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर आसावरी थाट
प्रश्न 54 जिस थाट में रे,ग,ध ,नि स्वर कोमल तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर भैरवी थॉट
प्रश्न 55 जिस थाट में रे और ध स्वर कोमल , म तीव्र तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर पूर्वी थाट
प्रश्न 56 जिस थाट में रे स्वर कोमल , म स्वर तीव्र तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर मारवा थाट
प्रशन 57 जिस थाट में रे,ग,ध स्वर कोमल ,म स्वर तीव्र तथा अन्य स्वर शुद्ध होते हैं कौन सा थाट कहलाएगा।
उत्तर तोड़ी थाट
प्रश्न 58 थाट में कितने स्वरों का होना आवश्यक है
उत्तर सात स्वरों का
प्रश्न 59 थाट स्वरो का कौन सा क्रम होता है
उत्तर आरोही क्रम
प्रश्न 60 थाट को क्या नहीं किया जाता
उत्तर गाया बजाया नहीं जाता
प्रश्न 61 थाट को राग का क्या कहते हैं
उत्तर जन्मदाता
प्62 राग विलावल का थाट सा है
ऊ। विलावल
ऊ63 राग विलावल की जाति क्या है
ऊ सम्पूर्ण- सम्पूर्ण
प्र64 राग विलावल का वादी स्वर कौन सा है
ऊ। धैवत यानी ध स्वर
प्र65 राग विलावल का संवादी स्वर कौन सा है
ऊ। गंधार यानि ग स्वर
प्र66 राग विलावल का गायन समय क्या है
ऊ। दिन का प्रथम प्रहर
प्र67 राग विलावल का आरोह के स्वर क्या है
ऊ सा रे ग म प ध नि सां।
प्र 68. राग विलावल का अवरोह के स्वर क्या है
ऊ सां नि ध प म ग रे सा।
प्र69 राग विलावल का पकड़ के स्वर बताएं
ऊ ग प म ग म रे सा।
प्र 70 काव्य की वे रचनाएं जो स्वर और ताल सहित गाई जाती है
ऊ गीत कहलाती है
प्र71 गीतों में किस की प्रधानता होती है
ऊ। भावों की
प्र72 गीत किसके अंतर्गत आते हैं
ऊ। सुगम संगीत के अंतर्गत
प्र73 वह गीत जो किसी विशेष राग में गाया जाए तथा जिसके शब्दों से उस राग का पूरा परिचय मिले
ऊ। लक्षण गीत कहलाता है
प्र74 किसी राग के स्वरों की वह रचना जो ताल सहित गाई जाती है क्या कहलाती है
ऊ सरगम गीत कहलाती है
प्र75 सरगम गीत में किसका प्रयोग नहीं होता
ऊ। शब्दों का
प्र76 सरगम गीत को और किस नाम से पुकारा जाता है
ऊ। स्वरमालिका
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼
संगीत गायन -भाग 3
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
1 एक ताल
2 राग भैरव का शास्त्रीय परिचय
3 राग खमाज का शास्त्रीय परिचय
4. राग की परिभाषा व नियम
5. रागों की जातियां और उपजातियां
6. राग और थाट में अंतर
7 ख्याल की परिभाषा और प्रकार
8. भजन शब्द व लोकगीत की परिभाषा
9. कहरवा ताल
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼
प्र1 एक ताल में कितनी मात्राएं होती हैं
ऊ कुल 12 मात्राएं होती है
प्र2 एक ताल में कितने विभाग होते हैं
ऊ 6 विभाग होते हैं
प्र3 एक ताल में कौन सी मात्रा पर ताली बजाई जाती है
ऊ पहली पांचवी 9वी और 11वीं मात्रा पर
प्र4 एक ताल में कौन सी मात्रा पर खाली को दर्शाया जाता है
ऊ तीसरी और सातवीं मात्रा पर
प्र5 एक ताल में कितनी कितनी मात्राओं के कितने विभाग होते हैं
ऊ 2-2 मात्राओं के 6 विभाग होते हैं
प्र6 एक ताल से मिलता-जुलता ताल कौन सा है
ऊ चार ताल जिसे चौताल भी कहते हैं
प्र7 एक ताल का प्रयोग कौन से ख्यालों में किया जाता है
ऊ। बड़े खयालो और छोटे ख्यालों में
प्र8 बड़े ख्याल में एक ताल की कौन सी लय का प्रयोग किया जाता है
ऊ विलंबित लय
प्र9 राग भैरव का थाट कौन सा है
ऊ। भैरव
प्र10 राग भैरव की जाति क्या है
ऊ संपूर्ण संपूर्ण
प्र11 राग भैरव में कौन से स्वरों का प्रयोग किया जाता है
ऊ रे ध कोमल स्वर और शेष अन्य शुद्ध स्वर
प्र12 राग भैरव का वादी स्वर क्या है
ऊ धैवत कोमल यानी ध॒ स्वर
प्र13 राग भैरव में संवादी स्वर क्या है
ऊ रे कोमल स्वर अर्थात ऋषभ कोमल स्वर
प्र14 राग भैरव का गायन समय क्या है
ऊ प्रातः काल
प्र15 राग भैरव की प्रकृति क्या है
ऊ गंभीर
प्र16 राग भैरव में क्या-क्या गाया बजाया जाता है
ऊ बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, ध्रुपद, तराना, धमार आदि
प्र17 राग भैरव के सम प्रकृति के राग कौन से हैं
ऊ आनंद भैरव, अहीर भैरव तथा बंगाल भैरव
प्र18 राग भैरव के आरोह के स्वर बताएं
ऊ। सा रे॒, ग म प, ध॒, नि सां
प्र19 राग भैरव के अवरोह के स्वर बताएं
ऊ सां नि ध॒, प म ग रे॒, सा
प्र20 राग भैरव के पकड़ के स्वर बताए
ऊ ग म ध॒ ध॒ प, म प, ग म रे॒ सा
प्र21 राग खमाज का थाट कौन सा है
ऊ। खमाज थाट
प्र22 राग खमाज की जाति क्या है
ऊ षाडव संपूर्ण
प्र23 राग खमाज में वर्जित स्वर कौन सा है
ऊ ऋषभ अर्थात रे स्वर आरोह में वर्जित है
प्र24 राग खमाज का वादी स्वर क्या है
ऊ गंधार अर्थात ग स्वर
प्र25 राग खमाज का संवादी स्वर क्या है
ऊ निषाद अर्थात नि स्वर
प्र26 राग खमाज का गायन समय क्या है
ऊ रात्रि का दूसरा प्रहर
प्र27 राग खमाज की प्रकृति क्या है
ऊ चंचल प्रकृति
प्र28 राग खमाज के आरोह के स्वर बताएं
ऊ सा ग, म प ध नि, साां
प्र29 राग खमाज के अवरोंह के स्वर बताएं
ऊ सां नि॒, ध प म ग, रे सा
प्र30 राग खमाज में पकड़ के स्वर बताएं
ऊ नि, ध, म प, ध, म ग
प्र31 भारतीय संगीत में किसका स्थान अत्यधिक महत्वपूर्ण है
ऊ राग का
प्र32 स्वरो तथा वणोँ की वह विशेष रचना जो कानों को अच्छी लगे तथा हृदय को आनंद प्रदान करें
ऊ राग कहलाता है
प्र33 राग सुनकर हमारा मन क्या होता है
ऊ प्रसन्न
प्र34 राग किसकी विशेष रचना है
ऊ स्वरों की
प्र35 संगीत रूपी भवन का निर्माण किससे हुआ है
ऊ। राग से
प्र36 राग की उत्पत्ति किससे होती है
ऊ थाट से
प्र37 प्रत्येक राग का अपना अलग क्या होता है
ऊ स्वरूप
प्र38 राग सीखने से पहले क्या सीखना जरूरी है
ऊ। आरोह अवरोह और पकड़
प्र39 प्रत्येक राग में कम से कम कितने स्वर प्रयोग किए जाते हैं
ऊ। कम से कम 5 स्वरों को
प्र40 प्रत्येक राग में अधिक से अधिक कितने स्वर प्रयोग किए जाते हैं
ऊ। सात स्वर
प्र41 प्रत्येक राग को गाने का क्या निश्चित होता है
ऊ। समय
प्र42 राग में किस का होना आवश्यक है
ऊ। रंजकता का
प्र43 राग में एक स्वर के दो रूप एक साथ नहीं आ सकते
ऊ शुद्ध और विकृत
प्र44 कहरवा ताल में कितनी मात्राएं होती है
उत्तर कहरवा ताल में कुल 8 मात्राएं होती है
प्र45 कहरवा ताल में कितने विभाग हैं
उत्तर कहरवा ताल में 2 विभाग है
प्र46 कहरवा ताल में कितने कितनी मात्राओं के दो विभाग हैं
उत्तर कहरवा ताल में चार-चार मात्राओं के दो विभाग हैं
प्र47 राग में लगने वाले स्वरों से राग की क्या निश्चित होती है
उत्तर जाति निश्चित होती है
प्र48 किसी राग में 7 स्वरों के प्रयोग होने पर कौन सी जाति कहलाती है
उत्तर संपूर्ण जाति
प्र49 जिस राग में 6 स्वरों का प्रयोग होता है उसकी जाति क्या कहलाती है
उत्तर षाढव जाति
प्र50 जिस राग में 5 स्वरों का प्रयोग होता है उसकी जाति क्या कहलाती है
उत्तर ऑडव जाति
प्र51 किसी राग की मुख्य जाति कितनी होती है
उत्तर तीन प्रकार की
प्र52 किसी राग की उपजातियां कितने प्रकार की होती है
उत्तर नौ प्रकार की
प्र53 खयाल गायन का आविष्कार कौन सी शताब्दी में हुआ
उत्तर 15 वी शताब्दी में
प्र54 खयाल गायकी कौन-कौन से प्रकार हैं
उत्तर बड़ा ख्याल और छोटा ख्याल
प्र55 बड़ा ख्याल कौन सी लय में गाया जाता है
उत्तर विलंबित लय में
प्र56 बड़े ख्याल के कितने भाग होते हैं
उत्तर 2 भाग होते हैं स्थाई और अंतरा
प्र57 बड़े ख्याल की प्रकृति कैसी होती है
उत्तर गंभीर प्रकृति
प्र58 छोटा ख्याल कौन सी लय में गाया जाता है
उत्तर मध्य अथवा ब्रुतले में
प्र59 छोटे ख्याल का आविष्कार किसने किया
उत्तर अमीर खुसरो ने 14वीं शताब्दी में
प्र60 ईश्वर की स्तुति प्रार्थना तथा लीला के जो पद स्वर तथा ताल में बंद कर के गाए जाते हैं उन्हें क्या कहते हैं
उत्तर भजन कहते हैं
प्र61 गुरु ग्रंथ साहिब में सिख गुरुओं द्वारा क्या गाया जाता है
उत्तर शब्द गाए जाते हैं
प्र62 किसी भी राज्य की प्रादेशिक ग्रामीण भाषा में गाए जाने वाले गीत क्या कहलाते हैं
उत्तर लोकगीत कहलाते हैं
🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼🎼
संगीत गायन बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा छठी के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक पाठ्यक्रम के अनुसार
Class 6th music vocal December online exam syllabus
1. सुगम संगीत की परिभाषा
2. सुगम संगीत की विशेषताएं
3. लय की परिभाषा
4. लय के प्रकार
5. राग दुर्गा का शास्त्रीय परिचय
प्रश्न 1 स्वरों की वह रचना जो शब्द लय और ताल सहीत गाई जाती है तथा जिसमें भावों की प्रधानता रहती है ?
उत्तर - सुगम संगीत कहलाती है।
प्रश्न 2 सुगम संगीत को और क्या कहा जाता है?
उत्तर इसे भाव संगीत भी कहते हैं।
प्रश्न 3 भजन, फिल्मी गीत, गजल, लोकगीत आदि सभी किस संगीत के अंतर्गत आते हैं ?
उत्तर सुगम संगीत के
प्रश्न 4 सुगम का अर्थ है?
उत्तर सरल।
प्रश्न 5 वह संगीत जो शास्त्रीय नियमों में बदलाव हो और सुनने में मधुर हो किस के अंतर्गत आता है।
उत्तर सुगम संगीत
प्रश्न6 . किस संगीत में कोई नियम बदधता नहीं होती।
उत्तर। सुगम संगीत में
प्रश्न7 . सुगम संगीत में मधुरता का होना
उत्तर अनिवार्य है
प्रश्न8. सुगम संगीत में किसका विस्तार नहीं होता और इसे कम समय में ही गाया जाता है।
उत्तर राग का
प्रश्न8. इस संगीत में किसकी प्रधानता होती है।
उत्तर भाव की
प्रश्न-9 गाने बजाने में जो समय लगता है उसकी समान गति को संगीत में क्या कहते हैं।
उत्तर लय
प्रश्न 10 संगीत में मुख्य रूप से कितने प्रकार की लय का प्रयोग होता है?
उत्तर तीन प्रकार की
प्रश्न 11 जब धीमी गति में गाया बजाया जाए तो उसे कोन सी लय कहते हैं
उत्तर विलंबित लय-
प्रश्न 12 मध्य लय से दुगुनी धीमी लय क्या होती है।
उत्तर। विलंबित लय
-प्रश्न 13 जब ना अधिक धीमी ना अधिक तेज गति में गाया बजाया जाए तो उसे कहते हैं।
उत्तर मध्य लय
-प्रश्न 14 मध्य लय से दोगुनी तेज लय को कहते हैं
उत्तर। द्रुत लय
प्रश्न 15 राग दुर्गा का थाट कौन सा है
उत्तर बिलावल
प्रश्न 16 राग दुर्गा की जाति क्या है
उत्तर औडव-औडव
प्रश्न 17 राग दुर्गा में वर्जित स्वर कौन से हैं
उत्तर। ग और नि स्वर वर्जित है
प्रश्न 18 राग दुर्गा में वादी स्वर कौन सा है
उत्तर म यानी मध्यम
प्रश्न 19 राग दुर्गा में संवादी स्वर कौन सा है
उत्तर। सा यानी षडज
प्रश्न 20 राग दुर्गा का गायन समय क्या है
उत्तर रात्रि का दूसरा प्रहर
प्रश्न 21। राग दुर्गा का आरोह अवरोह क्या है
उत्तर आरोह - सारे, मप, धसां।
अवरोह- सांध, मपध, मरेसा।
प्रश्न 22 राग दुर्गा के पकड़ के स्वर क्या है
उत्तर। मपध, मरे, रेध़सा।
-------------------------------------------+--------------------------
संगीत गायन बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा सातवीं के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक पाठ्यक्रम के अनुसार
Class 7th music vocal December online exam syllabus
1. अनुवादी और विवादी स्वर की परिभाषा
2. राग हमीर का शास्त्रीय परिचय
3. राग बिलावल का शास्त्रीय परिचय
4. झपताल 1 गुण और 2 गुण
प्रशन 1. राग में वादी संवादी स्वरों के अतिरिक्त जिन स्वरों का प्रयोग होता है उन्हें कहते हैं?
उत्तर अनुवादी स्वर
प्रश्न 2 राग रूपी राज्य में वादी स्वर क्या कहलाता है
उत्तर राजा
प्रश्न 3 राग रूपी राज्य में संवादी स्वर क्या कहलाता है
उत्तर मंत्री
प्रश्न 4 राग रूपी राज्य में अनुवादी स्वर क्या कहलाता है
उत्तर प्रजा
प्रश्न 5 राग रूपी राज्य में विवादी स्वर क्या कहलाता है
उत्तर। शत्रु
प्रश्न 6 ऐसे स्वर जो राग में प्रयोग ना किए जा सकते हो अर्थात राग के लिए अनुपयोगी हो
उत्तर विवादी स्वर कहलाते हैं।
प्रश्न 7 विवादी स्वर हमेशा राग के स्वरूप को बिगाड़ता है।
उत्तर नहीं
प्रश्न 8 राग हमीर के अवरोह में कोमल नि॒ का सूक्ष्म प्रयोग गुणी लोग राग की क्या बढ़ाने के लिए करते हैं।
उत्तर सुंदरता
प्रश्न 9 हमीर में कोमल नी का प्रयोग किस स्वर के रूप में किया जाता है।
उत्तर विवादी स्वर
प्रश्न-10. राग हमीर का शास्त्रीय परिचय
उत्तर थाट -कल्याण
उत्तर11 जाति- संपूर्ण संपूर्ण
उत्तर 12 वादी-ध (धैवत) स्वर
उत्तर 13 संवादी- ग (गंधार) स्वर
प्रश्न 14 राग हमीर में कौन से स्वर लगते हैं
उत्तर दोनों मध्यम अन्य स्वर शुद्ध
प्रश्न 15 राग हमीर का गायन समय क्या है
उत्तर गायन समय- रात्रि का प्रथम प्रहर
प्रश्न 16 राग हमीर का आरोह क्या है
उत्तर आरोह -सा रे सा, गमध, निधसां
प्रश्न 17 राग हमीर का अवरोह क्या है
अवरोह- सां नि ध प, म॑ प ध प, ग म रे सा
प्रश्न 18 राग हमीर में पकड़ के स्वर क्या है
उत्तर पकड़- सारे सा, गमध।
प्रश्न 19 राग बिलावल का थाट कौन सा है
उत्तर राग बिलावल का थाट बिलावल है
प्रश्न 20 राग बिलावल की जाति क्या है
उत्तर राग बिलावल की जाती संपूर्ण संपूर्ण है
प्रश्न 21 राग बिलावल में वर्जित स्वर कौन से हैं
उत्तर राग बिलावल में कोई भी वर्जित स्वर नहीं है
प्रश्न 22 राग बिलावल में वादी स्वर कौन सा है
उत्तर ध स्वर यानी धैवत
प्रश्न 23 राग बिलावल में संवादी स्वर कौन सा है
उत्तर ग यानी गंधार स्वर
प्रश्न 24 राग बिलावल का गायन समय क्या है
उत्तर दिन का प्रथम प्रहर
प्रश्न 25 राग बिलावल का आरोह अवरोह के स्वर क्या है
उत्तर आरोह- सा रे ग म प ध नि सां
अवरोह- सां नि ध प म ग रे सा।
प्रश्न 26 राग बिलावल की पकड़ के स्वर क्या है
उत्तर। ग प म ग म रे सा
------------------------------------------------------------------------
संगीत गायन बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर कक्षा आठवीं के लिए अक्टूबर से दिसंबर तक पाठ्यक्रम के अनुसार
Class 8th music vocal December online exam syllabus
1. राग भैरव का शास्त्रीय परिचय
2. राग काफी का शास्त्रीय परिचय
3. वादयों के प्रकारों को परिभाषित करें
4. तानपुरे के अंगो का वर्णन
5. झप ताल का 1 गुण और 2 गुण
प्रश्न 1. प्राचीन काल से ही मनुष्य अनेक प्रकार के संगीत वाद्यों का प्रयोग करता रहा है इन वादयों का उल्लेख कहां मिलता है
उत्तर प्राचीन ग्रंथों में
प्रश्न 2 भारतीय संगीत में वादयों को मुख्य रूप से कितनी श्रेणियों में बांटा गया है
उत्तर चार श्रेणियों में
प्रश्न 3 तत् वाद्य- इन्हें और क्या कहते हैं।
उत्तर तंतुवाद्य
प्रश्न 4 जिन वाद्यों में तारों द्वारा स्वर उत्पन्न होते हैं वह क्या कहलाते हैं।
उत्तर तत् वाद्य
प्रश्न 5 सितार तानपुरा सरोद वीणा आदि किस श्रेणी के वाद्य हैं।
उत्तर तत् वाद्य की श्रेणी के
प्रश्न 5 किन वाद्यों में वायु या फूंक द्वारा स्वर् उत्पन्न होते हैं
उत्तर सुषीर वाद्य
प्रश्न 6 बांसुरी,शहनाई, हारमोनियम आदि किस वाद्य श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।
उत्तर सुषीर वाद्य के अंतर्गत
प्रश्न 7 अवनद्य वाद्य किस चीज से मढे होते हैं
उत्तर चमड़े से मढे हुए होते हैं।
प्रश्न 8 तबला ढोलक मृदंग नगाड़ा आदि किस श्रेणी के वाद्य हैं।
उतर। अवनद्य वाद्य
प्रश्न 9 मंजीरा, झांझ, करताल तथा जल तरंग आदि किस श्रेणी में आते हैं।
उत्तर घन वाद्य
प्रश्न 10 तानपुरे का प्रयोग संगीत की किस शैली में विशेष महत्व रखता है
उत्तर गायन शैली में
प्रश्न 11 तानपुरे में कुल कितनी तार होते हैं
उत्तर 4 तार
प्रश्न 12 तानपुरे का सबसे पहला किस स्वर में मिलाया जाता है।
उत्तर मंद्र सप्तक के पंचम में या आवश्यकतानुसार मध्यम में भी
प्रश्न 13 तानपुरे के बीच के दो तार क्या कहलाते हैं
उत्तर जोड़ी के तार
प्रश्न 14 तानपुरे का चौथा तार किस स्वर से मिलाया जाता है।
उत्तर मंद्र सप्तक के षडज में
प्रश्न 15 तानपुरे के चारों तार स्वरों में मिलाया जाता है।
उत्तर प़ सा सा सा़
प्रश्न 16 तानपुरे में लौकी से बनता है
उत्तर तुंबा
प्रश्न 17 तानपुरे में तुंबे का आकार कैसा होता है
उत्तर इसका आकार गोल होता है
प्रश्न 18 तुंबा ऊपर से कैसा होता है
उत्तर ऊपर से कुछ चपटा होता है
प्रश्न 19 तुंबा भीतर से कैसा होता है
उत्तर तुंबा भीतर से खोखला होता है
प्रश्न 20 ब्रिज अथवा घोड़ी- यह किस चीज की बनी होती है
उत्तर यह लकड़ी अथवा हाथी दांत से बना हुआ है।
प्रश्न 21 ब्रिज अथवा घोड़ी- ऊपर के भाग को क्या कहते हैं जिससे झंकार पैदा होती है।
उत्तर जवारी
प्रश्न 22 - तुम्बे के नीचे की ओर बीच में लकड़ी की एक तिकोनी पट्टी लगी रहती है तारों का एक सिरा इन पर बंधा रहता है उसे क्या कहते हैं
उत्तर कील अथवा लंगोट
-प्रश्न 23 तानपुरे का महत्वपूर्ण भाग है यह तुम्बे के ऊपर लगा होता है इसी पर तारे बांधने के लिए चार खूटियां लगी होती हैं को क्या कहते हैं
उत्तर डांड
प्रश्न 24 तानपुरे का वह स्थान जहां डांड और तुंबा जुड़े होते हैं वह क्या कहलाता है।
उत्तर गुल्लू कहलाता है।
प्रश्न 25 - तानपुरे में डांड के ऊपर खुट्टियों से पहले हड्डी की दो पट्टियां लगी रहती है इसकी पहली पट्टी जहां से अलग-अलग चारों तारों को गुजरना पड़ता है वह क्या कहलाती है।
उत्तर अटी कहलाती है।
प्रश्न 26 अटी के बराबर दूसरी पट्टी जिसमें 4 सुराग होते हैं इनमें से होकर चारों तार खुटियो तक जाते हैं। इसे क्या कहते हैं।
उत्तर तार गहन कहते हैं।
प्रश्न 27 तानपुरे में स्वरों के सूक्ष्म अंतर को ठीक करने के लिए किनका प्रयोग किया जाता है।
उत्तर मनकों का
प्रश्न 28 पुरुषों के तानपुरे में लगने वाले तार महिलाओं के तानपुरे के तारों की अपेक्षा होते हैं।
उत्तर मोटे होते हैं
प्रश्न 29 राग काफी का शास्त्रीय परिचय
उत्तर। थाट -काफी
जाति- संपूर्ण संपूर्ण
वादी- प (पंचम)
संवादी- सा (षडज)
स्वर- ग नि कोमल अन्य स्वर शुद्ध
गायन समय- मध्यरात्रि
आरोह -सा रे ग॒ म प ध नि॒ सां।
अवरोह- सां नि॒ ध प म ग॒ रे सा
पकड़- सा सा, रे रे, ग॒ ग॒, म म, प।
प्रश्न 30 झप ताल में कितनी मात्राएं होती है
उत्तर झप ताल में कुल 10 मात्राएं होती हैं
प्रश्न 31 झप ताल में कितने विभाग होते हैं
उत्तर झप ताल में 2-3 -2-3 मात्राओं के कुल 4 विभाग होते हैं
.प्रश्न 32👉राग भैरव का शास्त्रीय परिचय
1👉राग -भैरव
2.👉थाट-भैरव
3.👉 जाति- सम्पूर्ण-सम्पूर्ण
4.👉स्वर- रे॒ और ध॒ स्वर कोमल शेष शुद्ध स्वर
5.👉 वादी -ध ॒(धैवत कोमल)
6.👉संवादी - रे॒ (ऋषभ कोमल)
7.👉गायन समय- प्रातः काल
8.👉 आरोह- सा रे॒, गमप, ध॒, निसां
9.👉अवरोह- सांनिध॒, पमगरे॒, सा।
10.👉 पकड़- गमध॒ध॒प, मप,गमरे॒सा के
शेष झपताल के बारे में जानने के लिए पहले से दिए गए प्रश्न उत्तर को देखें जिसमें झपताल के 1 गुण और 2 गुण के बारे में बताया गया है
संगीत अध्यापक
सुनील कुमार
यूट्यूब चैनल
Soni music only 4 you
Subscribe करने केलिए धन्यवाद 🙏
Blogspot site पर संगीत गायन के महत्वपूर्ण प्रश्नों को जानने के लिए संपर्क करें।
Soni music only 4 you
------------------------------------------------------------------------
संगीत गायन संबंधी वीडियो देखने के लिए
Soni Music Only 4 U channel को YouTube पर subscribe करें
https://sonimusiconly4u.blogspot.com/2020/07/blog-post.html
Comments
And specially if anybody want to more about Indian music so please tell me about their questions I must be try to solve thanks for watch my chhanel
musictherapy