PART -2.2 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.भजन, शब्द और लोकगीत की परिभाषाएं, कहरवा ताल का परिचय, भैरव की स्थाई।
PART -2.2 (INDIAN MUSIC THEORY) OBJECTIVE TYPE QUESTIONS.
4. भजन, शब्द और लोकगीत की परिभाषाएं।
5. कहरवा ताल का परिचय।
6. भैरव की स्थाई।
उक्त परिभाषाओं से संबंधित नीचे बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर प्रस्तुत है-
प्रश्न 1. ईश्वर की स्तुति प्रार्थना तथा लीला के जो पद स्वर तथा ताल में बंद कर के गाए जाते हैं उन्हें क्या कहते हैं।
उत्तर- भजन कहते हैं।
प्रश्न 2. भजन में कौनसे रस की प्रधानता रहती है।
उत्तर- भक्ति रस और शांत रस।
प्रश्न 3.भजन में किस की शुद्धता बनाए रखना आवश्यक नहीं है।
उत्तर-राग की।
प्रश्न 4.भजन अधिकतर कौन से राग में गाए जाते हैं।
उत्तर-भैरवी, पीलू, खमाज, काफी आदि रागों में।
प्रश्न 5.भजन के साथ कौन सी ताल का प्रयोग होता है
उत्तर-कहरवा, दादरा, रूपक और तीन ताल।
प्रश्न 6. भजन की तरह ईश्वर की प्रार्थना में और किसको गाया जाता है।
उत्तर- शब्द को।
प्रश्न 7. शब्द में प्रयोग होने वाले पद किस में संकलित है।
उत्तर- गुरु ग्रंथ साहिब में।
प्रश्न 8. गुरु ग्रंथ साहिब में शब्द के पद किसके द्वारा संकलित किए गए हैं
उत्तर-सिख गुरुओं द्वारा।
प्रश्न 9. शबद गायन शैली किस से थोड़ी भिन्नता लिए होती है।
उत्तर- भजन गायन से।
प्रश्न 10. शब्दों को किन-किन रागों में बांधकर ताल सहित गाया जाता है।
उत्तर-भिन्न-भिन्न रागों में।
प्रश्न 11. शब्द से किस रस का संचार होता है।
उत्तर-भक्ति रस का।
प्रश्न 12. शब्द के साथ कौन सी तालों का अधिकतर प्रयोग होता है।
उत्तर- कहरवा, दादरा और रूपक।
प्रश्न 13.किसी राज्य की प्रादेशिक ग्रामीण भाषा में गाए जाने वाले गीत जो वहां की सभ्यता व संस्कृति की झलक देते हो क्या कहलाता है
उत्तर- लोकगीत।
प्रश्न 14. लोकगीतों का क्षेत्र कैसा होता है।
उत्तर-बहुत व्यापक।
प्रश्न 15.लोकगीत में किस प्रकार के गीत शामिल होते हैं।
उत्तर-रितु गीत जैसे फागुन और सावन के गीत, विवाह आदि संस्कारों, पनघट, कृषि तथा धार्मिक पर्वों के।
प्रश्न 16.लोक गीतों द्वारा हमें किस का ज्ञान प्राप्त होता है।
उत्तर- समाज के रीति-रिवाजों, परिवारिक संबंधों तथा परंपराओं का।
प्रश्न 17.आजकल किसके माध्यम से लोक गीतों को खूब प्रोत्साहन मिल रहा है।
उत्तर-रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से।
प्रश्न 18.किस के गीतों में भी लोक धुनों का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है।
उत्तर- सिनेमा के गीतों में।
प्रश्न 19. कहरवा ताल में कितनी मात्राएं हैं
उत्तर-कुल 8 मात्राएं हैं।
प्रश्न 20. कहरवा ताल में कितने विभाग है।
उत्तर- कुल 2 विभाग है।
प्रश्न 21.कहरवा ताल के एक विभाग में कितनी मात्राएं हैं।
उत्तर- 4 मात्राएं।
प्रश्न 22. कहरवा ताल के बोल क्या है।
उत्तर- धा गे ना ती l ना के दिन ना।
प्रश्न 23. कहरवा ताल में पहली मात्रा पर कौन सा चीहन है।
उत्तर- सम का।
प्रश्न 24. कहरवा ताल में खाली कौन सी मात्रा पर आता है।
उत्तर- पाचवी मात्रा पर।
प्रश्न 25 राग भैरव का छोटा ख्याल कौन सी ताल में गाया जाता है।
उत्तर- तीन ताल में।
प्रश्न 26 राग भैरव का छोटा ख्याल कौन सी लय में गाया जाता है।
उत्तर- मध्य और द्रुत लय में।
Music Teacher
Sunil Kumar Soni
Thanks for watching our blogspot. Please stay connected with us for more knowledge about basic theory of Indian music.
You can watch Indian music basic practical meter on our official YouTube channel from below links.
YOUTUBE CHANNEL LINK :
(For Indian music education)
👉Soni Music Only 4 U
https://youtube.com/channel/UC8yVGPK_-9p1bQQPsHwGjfQ
OFFICIAL YOUTUBE CHANNEL:
👉HD SANGEET
https://youtube.com/channel/UCsDtRq6DLL_7Ln6Kda6_h5A
..........,......................................
Blogspot site link :
https://draft.blogger.com/blog/posts/4719954501797804738
(sonimusiconly4u.blogspot.com)
👉https://sonimusiconly4u.blogspot.com/?m=1
Name- PAYAL
Class -8TH
Sarvepalli Radhakrishnan lab School


Comments